- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
10 Effective tips of Time Management - समय प्रबंधन के 10 असरदार तरीके
नस्कार दोस्तों
आज की एक घटना बताता हूँ। आज सुबह सुबह जैसे ही मैं ऑफिस के लिए निकला, 9:00 बजे वाली बस छूट गयी जैसे तैसे ऑफिस पहुंचा तो घडी में देखा तो मैं 10 मिनिट देरी से था । समझ नहीं आया की अब मैं किसे दोष दूँ, समझ नहीं पाया । फिर मैंने सोचा मैं तो अपनी जगह सही था बस मेरी किस्मत ही खराब थी। आज मेरे भाग्य में बस पकड़ना लिखा ही नहीं था। ये एक उदहारण है जिसमे मैं अपने समय प्रबंधन के अभाव का दोष परिस्तिथियों को दे रहा हूँ।
खैर। मैं गौरव उपाध्याय आपका एक बार फिर से मेरे नए ब्लॉग में स्वागत करता हूँ जिसका नाम तो आप ऊपर पढ़ ही चुके होंगे। आज के विषय पर आपने अगर गंभीरता से ध्यान दिया तो मुझे विश्वाश है की ये ब्लॉग आपकी ज़िंदगी बदल सकता है।
किसी ने बहुत ही खूबसूरत बात कही की "आज अगर आप समय बर्बाद करोगे तो एक दिन समय आपको बर्बाद कर देगा। " अब ये बात किसने कही ये तो नहीं पता, पर हमें क्या करना हमें आम खाने से मतलब है, गुठलियां गिनने से क्या लाभ। लेकिन जिसने भी लिखा है बहुत सोच समझ कर लिखा है।
बहुत से मेरे छात्र मुझसे पूछते हैं सर हम आपके कहने से सुबह 4 बजे उठ भी जाए तो करें क्या? कुछ काम ही नहीं होता हमारे पास। प्रश्न वास्तव में सही है । आप भी ये सोचेंगे की समय का प्रबंधन करे कैसे ?
देखिये मित्रों समय प्रबंधन में पहले ये पता होना चाहिए की हमारा समय बर्बाद कहाँ हो रहा है ? तो इसे जानने के लिए एक अभ्यास कीजिये। अभ्यास ये है की कम से कम 2 हफ्ते तक अपनी दिनचर्या लिखिए। जिसमे आपके सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक के हर काम और हर सेकंड का हिसाब होना चाहिए। जब 2 हफ्ते पूरे हो जाएँ तो अपनी उस दिनचर्या वाली डायरी को खोलिये और किये गए हर काम को अपने मानसिक, शारीरिक और आर्थिक विकास से जोड़िये अर्थात ये पता कीजिये की जो काम आपने किया है उसका आपके शारीरिक विकास , मानसिक विकास या आर्थिक विकास में कितना योगदान था। यदि कोई योगदान नहीं मतलब उस काम में आपका समय बर्बाद हुआ है।
इस अभ्यास से आप पाएंगे की आपका ज्यादातर वक़्त या तो सोशल मिडिया पर ऑनलाइन होने में , व्हाट्सप्प पर चैट करने में, फेसबुक पर पोस्ट डालने के बाद उसपर लाइक और कमेंट पढ़ने में , टेलीविज़न देखने में, घूमने में, दोस्तों के साथ ही आपका ज्यादातर समय हुआ है।
और ये काम किसी भी प्रकार आपका शारीरिक विकास, मानसिक विकास या आर्थिक विकास नहीं कर रहे हैं। आप पाएंगे की आपके द्वारा गवाया हुआ समय किसी भी प्रकार आपके सुन्दर और सफल जीवन का निर्माण नहीं कर सकता।
अब आते हैं अगले प्रश्न पर की जो समय हमने बर्बाद किया है उसे की काम में उपयोग करें ?
समय के प्रबंधन के लिए आपके पास जीवन का कोई लक्ष्य होना जरुरी है अन्यथा आप हमेशा ही समय को नष्ट करते रहोगे जिसे आप बोलते हो टाइम पास करना।
सबसे पहले ये सोचो को आपको अपनी जिंदगी में करना क्या है आपके लिए सफलता क्या है ? जब तक इन सवालों के जवाब आपको नहीं मिलेंगे तब तक आपके लिए समय प्रबंधन का कोई महत्व नहीं है और न ही प्रभावशाली तरीके से आप समय का प्रबंध कर पाओगे।
समय प्रबंधन विशिष्ट गतिविधियों पर विशेष रूप से प्रभावशीलता, दक्षता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए खर्च किए गए समय के प्रति सचेत नियंत्रण की योजना बनाने और व्यायाम करने की प्रक्रिया है।
समय प्रबंधन क्या होता है वो तो आप समझ ही गए होंगे लेकिन इससे पहले आपको और भी बहुत कुछ समझना बाकी है। क्या आप ईश्वर पर भरोसा करते हैं ? यदि नहीं तो ये ब्लॉग आपके लिए नहीं है और यदि हाँ तो आप समझ लीजिये की ईश्वर ने हमें बहुत साड़ी चीजें मुफ्त में दी है जैसे सूरज की रौशनी, ऑक्सीजन, पानी, झरने, पहाड़, और समय इन सब की लिए हमें उसका हमेशा शुक्रगुजार होना चाहिए।
व्यक्ति अमीर हो या गरीब, किसी भी धर्म का हो, किसी भी जाती का हो, किसी भी देश का हो उन सभी को ईश्वर द्वारा सामान रूप से सुख संसाधन प्रदान किये गए हैं। आपने कभी सोचा है सुबह उठते ही ईश्वर हमें 24 घंटे देता है जिन्हे हमें खर्च करने होते हैं और ईश्वर उन 24 घंटों का हमसे कभी हिसाब भी नहीं लेता की आपने 24 घंटे जो मैंने दिए उनका क्या किया।
लेकिन एक समझदार व्यक्ति उन 24 घंटों का सही प्रबंधन करके सफल और अमीर हो जाता है वही दूसरा व्यक्ति समय को बर्बाद करके अपनी किस्मत को जीवन भर कोसता रहता है। अब ये निर्णय आपका है की आप समय को बर्बाद करके जीवन भर किस्मत को और स्तिथियों पर आरोप लगते रहो या फिर समय का सदुपयोग कर के जीवन भर सफलता के रस का पान करो।
मैं आपको ऊपर वाले अनुच्छेद में बता रहा था की सबसे पहले अपने लक्ष्य को तय करो की आपको अपने जीवन में की मुकाम पर पहुंचना है उसके बाद ही समय का प्रबंधन होना संभव है।
जब कभी आप नए काम के लिए दृढ़निश्चय करते हैं तो एक दो दिन तो आप बड़ी उत्साह के साथ भरपूर ऊर्जा के साथ काम करते हो फिर धीरे धीरे आपकी ऊर्जा समाप्त हो जाती है और आप फिर से आलसी हो जाते हो।
तो आइये मैं आपकी समय प्रबंधन में 10 बिंदुओं की सहायता से आपकी मदद करने की कोशिश करता हूँ।
2. दिनचर्या की योजना बनायें : ये रोज कसरत की तरह ही है , जिसे आप पहले दिन करते हैं तो थोड़ा मुश्किल लगता है लेकिन अगर हम नियमित और प्रतिदिन करते हैं तो हमें आसान लगता है और हम धीरे धीरे सब आसानी से कर पाते हैं । एक दैनिक प्रवाह बनाएं जो आपके लिए काम करे और इसे लगातार बनाए रखें। चाहे आप सुबह रात तक काम करना पड़े, अपने कार्यों की योजना इस तरह से बनाएं कि आप जानते हों कि आप सबसे अधिक उत्पादक होंगे और इसे अपने पूरे सप्ताह में समान रखें। वैसे मुझे ये बताने की जरुरत नहीं की अभ्यास करने से चीजें आसान होने लगते हैं और हमारी उत्पादकता बढ़ जाती है।
3. ध्यान भटकने से बचें : जीवन अद्भुत विकर्षणों से भरा है। आपका पसंदीदा फिल्म, रोमांचक वीडियो गेम, व्हाट्सप्प सन्देश, ट्विटर पर सन्देश , फेसबुक पर लाइक , हे भगवान् अब क्या बताऊँ ! ये सब आपको समय प्रबंधन में बहुत बड़ी बाधा उत्पन्न कर सकती है। मैं ये नहीं बोल रहा की आप बिलकुल इन सब से दूर हो जाओ , मोह-माया छोड़ दो , मेरे कहने का मतलब है की आप इन सब के लिए भी कुछ समय का प्रबंधन करो लेकिन अगर आप काम पूरा करना चाहते हैं, ये तैयारी आपकी मदद कर सकती है। शुरुआत के लिए, अपने आप को इस विचार के लिए अभ्यस्त करें कि आपके द्वारा निर्धारित समय 100% काम करने के लिए समर्पित है।
सभी अप्रासंगिक ब्राउज़र नोटिफिकेशन बंद करें, अपने फोन को दूर रखे और साइलेंट मोड पर रखें। चाहे आप सार्वजनिक स्थान पर काम करें या घर पर, एक शांत जगह ढूंढें जहाँ आप सहज महसूस करें और अपने ध्यान को काम पर लगाएँ!
4. पूरी नींद लें : एक सामान्य व्यक्ति को अपने शरीर और दिमाग को बेहतर ढंग से काम करने के लिए लगभग 6 से 8 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है। शोध के अनुसार, स्वस्थ नींद की आदतें रखने वाले लोग स्वस्थ, अधिक उत्पादक और कम तनावग्रस्त होते हैं। सच तो यह है कि जब आप काम करते हैं तो आपका दिमाग बहुत सारी जानकारी जमा करता है जो आपके दिन भर में इकट्ठी होती है।
जब हम सोते समय तो हमारा दिमाग क्रियान्वित जोन में चला जाता है, और अवचेतन दिमाग को सारी जानकारी देता है फिर इसे इस तरह से व्यवस्थित करता है जो अधिक समझ में आता है। देखो! यहां तक कि आपका दिमाग भी संगठनात्मक कौशल का मूल्य जानता है। अपने शरीर को समझे और जिस समय हम सोते हैं उन घंटों को महत्व दें। आपको इंसान बने रहना है रोबोट नहीं। ...... हा हा हा हा
5. बड़े कामों को छोटे भागों में वर्गीकृत करें : यदि आप एक छात्र हैं तो , आप जानते हैं कि यदि आपके अध्यापक ने आपको 50 पृष्ठों का गृहकार्य लिखने के लिए कहा है, तो आप असहज महसूस कर सकते हैं। इसके बजाय, यदि आपके अध्यापक ने कहा है कि आपको एक पेज का पेपर लिखना है, तो आप इसे पूरा करने के बारे में उत्साहित महसूस कर रहे होंगे। तो, क्यों न अपने सभी कार्यों के साथ उस दृष्टिकोण को अपनाया जाए?
बड़े कार्यों की एक समय सीमा निर्धारित करें और यह पता लगाने की कौशिश करें की इस बड़े काम को कितने छोटे भागों में विभाजित किया जा सके की निर्धारित सीमा तक हम इस काम को पूरा किया जा सके। यह हमारे लिए वास्तव में एक महत्वपूर्ण समय प्रबंधन कौशल है। उदहारण के लिए मान लो आपके पास एक 60 अध्याय की किताब है और उसे आपको 30 दिन में पूरी पढ़नी है तो आपको इसे छोटे भागों में बाँट लेना चाहिए अर्थात 2 अध्याय रोज पढ़ने का टास्क बनाना चाहिए जो की सहजता से आप पूर्ण कर पाएंगे और निर्धारित सीमा तक अपना लक्ष्य अचीव कर लेंगे।
6. चेक लिस्ट बनायें : अपने बड़े काम जिन्हे आपने बिंदु 5 का आधार पर बांटा हैं उसकी एक चेक लिस्ट बनायें। आपने बाजार से सामान लेन से पहले अपने माता-पिता को लिस्ट बनाते हुए तो जरूर देखा होगा । वो ऐसा क्यों करते हैं ? उस लिस्ट का पहला फायदा ये होता है की हम कोई भी सामान बाजार से लाना नहीं भूलते और दूसरा फायदा ये होता है की सामान की लिस्ट का वर्गीकरण हम दूकान के आधार पर करते हैं ताकि हमारा समय भी बर्बाद न हो, अब ये संजोह की स्कूल, काम और जीवन के सभी विकर्षणों के साथ चीजों को भूलना आसान है। चीजों को लिखकर और उनकी जाँच करके, आप यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कुछ भी नहीं भुलाया जाए।
जब आप उस चेक लिस्ट के कामों पर पूर्ण होने पर टिक लगते हैं तो एक अलग ही ख़ुशी और सफलता का अहसास होता है और वो आपको प्रोहत्साहित करता है। खुशी को प्रवाहित करने के लिए चेकलिस्ट भी महान मनोवैज्ञानिक उपकरण हैं।
7. स्वयं को शाबाशी दें और जश्न मनाएं : जब आप अपने छोटे छोटे लक्षयों को हांसिल करले तो अपने आपको शाबाशी दे और स्वभिप्रेरित करें साथ ही छोटी छोटी खुशियों का जश्न मनाएं। इससे आप हमेशा उत्साहित रहेंगे और अगले लक्ष्य के लिए अपने आपको तैयार कर पाएंगे।
आपके द्वारा तय किये गए लक्ष्य प्राप्त किये जा सके ऐसे होने चाहिए, मापने योग्य होने चाहिए। मैं विस्तार से समझाता हूँ। आप जब भी अपने लक्ष्य बनाये वो संभव होने चाहिए। मतलब ऐसे लक्ष्य न बनायें की मैं चाँद को जमीन पर ले आऊंगा , मैं समुंद्र को पी जाऊँगा। आपके लक्ष्य वो होने चाहिए जो एक इंसान के लिए संभव हो साथ ही लक्ष्य को मापा जा सके इसका मतलब ही की हमें काम के छोटे छोटे पड़ाव हांसिल करने के बाद ये पता होता चाहिए की अभी हमने कितना लक्ष्य हांसिल कर लिए और कितना लक्ष्य हांसिल करना बाकी है। कुल मिलकर हमें लक्ष्य के मार्ग में खड़े होकर ये पता होना चाहिए की हम अपने लक्ष्य का कितना प्रतिशत हांसिल कर चुके हैं और कितना हांसिल करना बाकी है।
8. बहु-कार्यंण प्रणाली न अपनाएं (मल्टी-टास्किंग): मल्टीटास्किंग से बचें - जो वास्तव में आपकी उत्पादकता को कम कर सकता है। एक समय में एक असाइनमेंट पर ध्यान दें और उसी विशिष्ट कार्य पर पूर्ण ध्यान दें , चाहे आप परीक्षा के लिए अध्ययन कर रहें हो, पाठ्यपुस्तक पढ़ रहा हो, या किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हो। अपने कार्यों को महत्व के क्रम में व्यवस्थित करें यानी जो कार्य अधिक महत्वपूर्ण है उसे पहले करें और अन्य को बाद में , और उन तीन या चार महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें जिनमें सबसे अधिक प्रयास की आवश्यकता होती है।
9. संतुलन बनायें रखें. : अपने आपको पुरुस्कृत करने के साथ साथ अपने जीवन के सभी पहलुओं के बीच तालमेल बनाना और उन्हें संतुलित बनाये रखना आपके लिए बहुत जरुरी है अगर आप ऐसा नहीं कर पाए तो आप अपने लक्ष्यों से दूर तो जाओगे ही साथ ही जो दैनिक जीवन में काम करते हो उन्हें भी ठीक से नहीं कर पाओगे.
एक प्रभावी संतुलन बनाने और तनाव से बचने के लिए, अपने समय को इस तरह से प्राथमिकता देना सुनिश्चित करें जिससे आप स्कूल, काम और अपने निजी जीवन परआवश्यकता अनुसार ध्यान केंद्रित कर सकें । एक पूर्वानुमेय कार्यक्रम बनाने से आपको एक दिनचर्या को सफलता पूर्वक पूर्ण करने में मदद मिल सकती है जो आपकी जीवन शैली के लिए काम करती है और आपको एक निश्चित समय में अपने जीवन के प्रत्येक पहलू पर अपना पूरा ध्यान समर्पित करने की अनुमति देती है।
10. पांच मिनट के नियम के माध्यम से देरी होने से बचे : आपने शयद पांच मिनट के नियम के बारे में नहीं सुना हो, कोई बात नहीं अभी आपको इस नियम के बारे में बता देता हूँ ये नियम पी० एच० के छात्र जोनाथन के० के अनुसार "मुझे पता है कि अगर मैं किसी कार्य पर काम करना शुरू कर सकता हूं और उसमें निवेश कर सकता हूं तो मेरे लिए उस पर 3 या 4 उत्पादक घंटे बिताना आसान होगा।", कभी आने किसी को किसी काम के लिए बोला होगा और उसने जवाब दिया होगा की अभी रुको 5 मिनिट में करता हूँ और वो 5 मिनट बोलकर काफी समय ले लेता हैं उसी प्रकार आप जब किसी काम को करते हो तो ये बोलो मैं 5 मिनट में इसे करता हूँ , जब आप ऐसे भाव रखेंगे तो आपको समय का पता ही नहीं चलेगा। विलंब काफी अपरिहार्य है। लेकिन आपको इसे अपने दिन पर हावी नहीं होने देना है। इसके बजाय, आमतौर पर किसी कार्य के प्रवाह में आने के लिए थोड़े से दृढ़ संकल्प की आवश्यकता होती है।
आपने उपरोक्त 10 बिंदु ध्यान से पढ़े होंगे अब हम इस ब्लॉग पर पहुँच चुके हैं अंत में आपको ये बताना चाहता हूँ की समय प्रबंधन के बारे में अंतिम बिंदु अपने आपको संतुलित करना है । सबसे महत्वपूर्ण चीज जो आप अपने जीवन में स्थापित कर सकते हैं वह है संतुलन और संयम। इस ब्लॉग के तरीकों, विचारों और तकनीकों का अभ्यास करके, आप एक मास्टर टाइम मैनेजर सकते हैं, और आपके पास अपने परिवार और अपने निजी जीवन के लिए अधिक समय होगा और शांति और धैर्य से अपने जीवन के निर्णय ले पाओगे।
मुझे है आपको मेरा ब्लॉग आपको पसंद आया होगा , अगर किसी भी प्रकार का कोई सवाल या शंका हो तो मुझे कमेंट बॉक्स में बता सकते हो, ये ब्लॉग आप अपने मित्रों साथ साँझा कर सकते हैं।
नए ब्लॉग के साथ जल्दी ही फिर से मुलाकात होगी तब तक लिए अलविदा
आपका मित्र
गौरव उपाध्याय
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें