प्रभावी संचार की बाधाएं: Barriers to Effective Communication

प्रभावी संचार के लिए सामान्य बाधाएं

Common Barriers to Effective Communication:

Click to go to the Home page

नमस्कार दोस्तों  

आशा करता हूँ आप सभी बहुत खुश और अच्छे होंगे।  मुझे विश्वाश है की मेरे द्वारा लिखे गए सभी ब्लॉग आपने पढ़ लिए होंगे और उन्हें अपने जीवन में डालने की कोशिश भी कर रहे होंगे।  बहुत बढ़िया...... !!!



आज आपके साथ एक प्रभावी संचार में आने वाली बाधाओं को बारे में विचार विमर्श करेंगे।  प्रभावी संचार में होने वाली बाधाओं को जानने के लिए आपको मेरे प्रभावी संचार वाले ब्लॉग को ध्यान से पढ़ना होगा तभी आप बाधाओं के बारे में समझ पाएंगे। 

आइये इन बाधाओं के बारे में चर्चा करें।  

हम प्रतिदिन लोगों के साथ साथ बातचीत के माध्यम से, भावों के माध्यम  से, शारीरिक भाषा के माध्यम से, इलेट्रॉनिक मिडिया के माध्यम से, सोशल मिडिया के माध्यम से, दूरभाष के माध्यम से संवाद करते हैं।  हम अपने दोस्तों से गप्पे लड़ाने के लिए , छुट्टियों की योजना बनाने के लिए , विवाह की बात आगे बढ़ाने के लिए, रात के खाने का आदेश देने के लिए या  अपनी राय व्यक्त करने, पूछने के लिए अपने संचार कौशल पर आश्रित रहते हैं। 

पारस्परिक संचार विफल होने के कई कारण हो सकते हैं। कई संचारों में, संदेश (जो वक्त द्वारा श्रोता को कहा जाता है) को ठीक उसी तरह प्राप्त नहीं किया जा सकता है जिस तरह से प्रेषक ने इरादा किया था। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि संचारक यह जांचने के लिए प्रतिक्रिया मांगे कि उनका संदेश स्पष्ट रूप से समझा गया है।

प्रभावी संचार के लिए सामान्य बाधाएं

1. शब्दजाल, कठिन शब्दों, तकनीकी शब्दों का प्रयोग करना : संचार के दौरान उन शब्दों का प्रयोग करना चाहिए जिनसे सामान्यतः श्रोता परिचित हो इसके अलावा सरल भाषा व् वाक्यों का प्रयोग।  

2. भावनात्मक बाधाएं और वर्जनाएं (कठिन विषय) : कुछ लोग अपनी भावनाएं व्यक्त करने में असमर्थ होंगे हैं।  उनको अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में  मुश्किल होती है और कुछ विषय पूरी तरह से निषेद या वर्जित हो सकते हैं। वर्जित या कठिन विषयों में राजनीति, धर्म, विकलांगता (मानसिक और शारीरिक), कामुकता और लिंग, नस्लवाद और कोई भी राय जो सामाजिक मंच पर गलत दृष्टि से देखी जा सकती है।  

3. श्रोता द्वारा ध्यान, रुचि, ध्यान भंग या प्रासंगिकता की कमी : 

4. धारणा और दृष्टिकोण में अंतर : जब वक्ता और श्रोता के मध्य धारणा और दृष्टिकोण में अंतर होता है तब भी संचार का प्रभावशाली होना संभव नहीं है  

5. शारीरिक अक्षमता जैसे सुनने में समस्या या बोलने में कठिनाई: यदि संचार के दौरान वक्ता या प्रेषक किसी बोलने की समस्या से ग्रसित हो या  श्रोता को सुनाने में कोई समस्या हो तो वो संचार पूर्ण नहीं हो सकता।  प्रभावी होना तो बहुत दूर की बात है।  

6. गैर-मौखिक संचार के लिए शारीरिक बाधाएं : आपने कभी महसूस किया होगा की यदि आप किसी से बात कर रहे हैं और उसका चेहरा हमें नज़र नहीं आ रहा तो हम सहज महसूस नहीं करते।  यानी संचार को प्रभावशाली बनाने के लिए शारीरिक भाषा का  तालमेल आपके शाब्दिक संचार के साथ बखूबी होना चाहिए तभी संचार प्रभावशाली होता है।  दूरभाष पर या बिना आमने सामने हुआ संचार कभी भी ज्यादा प्रभावी नहीं होता।  

7. भाषा में अंतर : यदि श्रोता और वक्ता की संचार के  दौरान भाषा में  भिन्नता है तो उनको एक दुसरे की बात ही समझ नहीं आएगी। संचार के लिए प्रतिपुष्टि (फीडबैक) होना जरुरी है और यदि श्रोता को कुछ समझ ही नहीं आएगा तो वो प्रतिपुष्टि नहीं दे सकता और यदि देगा तो 100 प्रतिशत उसकी प्रतिपुष्टि गलत ही होगी जो संचार के लिए बाधक है।  


8. उम्मीदें और पूर्वाग्रह : लोग अक्सर अपनी उम्मीद के अनुसार वो सुनना चाहते हैं और उस उस बात पर ध्यान नहीं  दे पाते जो वास्तव में वक्ता बोल रहा है।  इस पर मुझे अलवर में हुए एक कवि सम्मलेन की बात याद आ गयी।  वहां एक जाने माने हांस्य कवि आये और उनके मंच पर आते ही बहुत जोरदार तालियों से जनता ने स्वागत किया।  लेकिन वो हांस्य कवि हांस्य की कवितायेँ सुनाने से पहले लोगो को अभिप्रेरण और ज्ञान देने लगे बस फिर क्या था 10  मिनिट तो लोगों ने सुना उसके बाद सब के सब पांडाल छोड़ कर भागने लगे।  उनके बीच संचार ही नहीं हो पाया।  

9. सांस्कृतिक अंतर: विभिन्न संस्कृतियों के विभिन्न रीतिरिवाज़ और परंपरा होती है।  उनमे संपर्क करने के तरीके, संचार करने के तरीके भी भिन्न होते हैं।  विभिन्न संस्कृतियों में ख़ुशी जाहिर करना, दुःख जाहिर करना और भावनाएं व्यक्त करने के तरीके भी अलग अलग होते हैं।  

प्रभावी संचार में बाधाओं को 6 भागों  भागों में वर्गीकृत किया किया गया है : वे निम्न हैं :

1. भाषा अवरोध (Linguistic Barriers) : भाषा अवरोध मुख्य बाधाओं में से एक है जो प्रभावी संचार को अवरुद्ध  करता है। भाषा, संचार का सबसे अधिक नियोजित साधन है। तथ्य यह है कि प्रत्येक प्रमुख क्षेत्र की अपनी भाषा होती है जो प्रभावी संचार के लिए बाधाओं में से एक है। कभी-कभी एक अधिक आवृत्ति वाली  बोली भी संचार को अप्रभावी बना देती है।

2. मनोवैज्ञानिक बाधाएं (Psychological Barriers): मनोवैज्ञानिक बाधाएं मनुष्य के भावनात्मक चरित्र और मानसिक सीमाओं के कारण होती हैं। इन बाधाओं के परिणामस्वरूप  मन  की अस्थिरता, दूसरों के लिए अपने विचारों को व्यक्त करने का डर, उत्तेजना और भावनात्मक अकेलापन  सभी संचार समस्याओं की अत्यधिक  जिम्मेदार हैं। इसमें निम्न भाव आते हैं :

    अ. गलत धारणाएं 

    ब. गुस्सा (क्रोध)

    स. दृष्टिकोण 

    द. स्वयं की दृष्टि में स्वयं की छवि अच्छी नहीं होना। 

    य. डर व् रक्षात्मक रवैया अपनाना 

    र. शब्दों के गूढ़ को समझे बिना शब्दों पर ध्यान देना 


3.  शारीरिक बाधाएं (Physical Barriers): भौतिक बाधाओं के रूप तत्व और अन्य भौतिक कारक शामिल हैं  जो संचार के प्रवाह में बाधा डालने के लिए एक अवरोधक के रूप में कार्य करता है। एक भौतिक बाधा प्राकृतिक या मानव निर्मित हो सकती है और इसे खोजना आसान है। संचार हो रहे स्थान के आस-पास  शोर होना, यातायात के साधनों के हॉर्न की आवाज़, शीशे या बंद दरवाजों के आर पार बात करना ये सभी भौतिक बाधाएं हैं।



4. भावनात्मक बाधाएं (Emotional Barriers) : भावनात्मक बाधाएं  वे मानसिक दीवारें हैं जो आपको अपने विचारों और भावनाओं को दूसरों तक खुले तौर पर संप्रेषित करने से रोकती हैं। वे आपको स्वयं होने और अपने जीवन को पूरी तरह से जीने से रोकते हैं। भावनात्मक बाधाओं वाले व्यक्ति बेहद अकेले, सतर्क और असुरक्षित होते हैं।

5. मनोवृत्ति बाधाएं (Attitude Barriers) : मनोवृत्ति बाधा व्यवहार या धारणाएँ हैं जो लोगों को ठीक से संवाद करने से रोकती हैं। मनोवृत्ति आमतौर पर किसी विषय पर किसी व्यक्ति की राय या व्यक्तिगत भावनाओं से बनती है और इसे बदलना मुश्किल हो सकता है। उदहारण के लिए यदि एक किशोर किसी बृद्ध व्यक्ति को कोई अच्छी सलाह दे रहा हो किन्तु बृद्ध व्यक्ति ये सोचता है की ये मुझे सलाह देने वाला होता कौन है? या ये मुझसे छोटा है ये मुझसे ज्यादा इस विषय पर नहीं जानता।  ये एक मनोवृत्ति बाधा है। 




एक अच्छी संचार प्रणाली के लिए आपको उपरोक्त बाधाओं से दूर रहना चाहिए या इन्हे संचार से पहले दूर करने का प्रयास करना चाहिए ताकि आपका संचार प्रभावशाली हो सके।  प्रभावशाली संचार से प्रभावशाली परिणाम आते हैं।  

आपको ये ब्लॉग कैसा लगा मुझे कमेंट करके जरूर बताएं और किस विषय पर आपको जानकारी चाहिए वो भी मुझे कमेंट पर बता सकते हैं।  यदि आप समाज की मदद करना चाहते हैं तो मेरे ब्लॉग को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।  


नए ब्लॉग के साथ जल्दी ही मिलते हैं तब तक के लिए अलविदा 


आपका दोस्त 


गौरव उपाध्याय 


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें