- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
Important tips of Group Interaction - समूह अंतःक्रिया की महत्वपूर्ण युक्तियाँ
यदि आप सभी बोल्ग देखना चाहते हैं तो क्लिक करें
नमस्कार दोस्तों प्रिये मित्रों
आप लोगों द्वारा मेरे बोलोग्स कि की गयी प्रशंसा और हौंसला अफजाई के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। आप लोगों की प्रेरणा से मैं आज आपको एक ऐसे विषय के बारे में बताऊंगा जो आपके भविष्य के लिए और भविष्य में प्रमोशन के बाद एक टीम को किस प्रकार संभाला जाता है उसके बारे में जानने में आपकी मदद करेगा।
समूह अंतःक्रिया से तात्पर्य टीम की गतिशीलता, अभिप्रेरण और समूह में व्यक्तियों के एक दूसरे के साथ बातचीत करने के तरीके से है। इसे समूह पारस्परिक क्रिया भी कहते हैं।
आज आपको मैं समूह अन्तः क्रियाओं के लिए 12 महत्वपूर्ण युक्तियों से अवगत कराऊंगा।
20 Tips of Groups Discussion समूह अन्तः क्रियाओं की 20 महत्वपूर्ण युक्तियाँ
1 दूसरों के साथ विनम्र और उदार रहें। अन्य उम्मीदवारों के साथ अपने दिलचस्प परिचय व अपने संघठन के परिचय के साथ ताल-मेल और मेल-जोल बनाने की कोशिश करें।
2. साक्षात्कारकर्ता या वक्ताओं के निर्देशों को ध्यान से सुनें ताकि आप सही उत्तर दें।
3. किसी भी समूह चर्चा में सक्रिय और गतिशील रूप से भाग लें। साक्षात्कारकर्ताओं द्वारा इसकी अत्यधिक उम्मीद की जाती है क्योंकि वे आपकी भागीदारी और सक्रियता चर्चा के दौरान देखते हैं।
4. यदि आपको वक्ता द्वारा जो बात कही जा रही है वो पहले से जानते हो तो भी, सुनना, जानना और समझना भी महत्वपूर्ण है। आपको पता होना चाहिए कि आपको वक्ता बनना है और कब श्रोता बनना है।
6. यदि चर्चा के दौरान आप किसी बिंदु से असहमत हैं तो विवाद से उचित तरीके से निपटने का प्रयास करें। चर्चा का लक्ष्य एक किसी जटिल और सामान्य समस्या के सामान्य समाधान पर बहस करना है, ना की झगड़ा या विवाद करना ; हालाँकि, केवल सहयोग ही इस तरह के समाधान पर आ सकता है लेकिन आक्रामकता या अहंकार नहीं।
7. दूसरों की राय की सराहना करें और अपने विचारों को बताने में दूसरों से अनुमति लें या माफ़ी मांगते हुए बीच में बोलें ।
8. चर्चा में रचनात्मक आलोचना चर्चा के लिए अच्छी होती है; आप अपनी बात रखें ताकि ताकि वक्ता अपनी चर्चा को सही मोड़ पर ला सके या किसी प्रकार की गलती करने से बच सके।
10. चर्चा में या प्रस्तुतिकरण में पूछे जाने वाले सृजनात्मक प्रश्नों की सूची बनानी चाहिए।
11. जब साक्षात्कारकर्ता या टीम के सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देने की आवश्यकता हो, तो अपना उत्तर संक्षिप्त और पूर्ण रखें।
12. एक टीम के रूप में काम करें लेकिन आपको व्यक्तिगत रूप से उत्कृष्ट बनाना भी याद रखें।
13. नियमित रूप से खुली सभाएं आयोजित करें : - अपनी टीम से समय समय पर मीटिंग करें जिसमे सिर्फ आप ही ना बोले अपितु उनकी समस्याओं और उन समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा करे। सभाएं डिजिटल मिडिया के माध्यम से, व्हाट्सएप्प के माध्यम से भी की जा सकती है किन्तु नेटवर्क की समस्या या संदेशों अर्थ नहीं समझने पर परिणाम निंदनीय हो सकते हैं इस लिए कोशिश करें की आमने-सामने भौतिक सभा करने का प्रयास करें ताकि परिणाम आशानुकूल आ सके।
14. उपयुक्त शारीरिक भाषा का प्रयोग करें : आपके चेहरे के भाव हज़ारों शब्दों से अधिक कह सकते है। उदाहरण के लिए, जब टीम का कोई सदस्य अपने साथी कर्मचारी के विचारों को सुनते हुए अपने चेहरे पर एक दुःख और डर का मुखौटा पहनता है, तो दोनों लोगों के बीच बातचीत की कमी होने की संभावना है साथ ही उचित परिणाम की सम्भावना भी कम होती है । सकारात्मक शारीरिक भाषा का उपयोग टीम के सदस्यों को रुचि, ईमानदारी और सहयोग प्रदान करता है। सकारात्मक बॉडी लैंग्वेज दिखाने के कुछ तरीके निम्न हैं:
१. मुस्कराहट२ नेत्र संपर्क
३ जोश
४ सटीक खड़े होने का तरीका
५ ऊर्जा
15. विनम्रता और सरलता से बोलना : टीम के सदस्यों को संबोधित करते समय, अपनी प्रभावशाली शब्दावली से उन्हें लुभाने का प्रयास न करें। सरल शब्दों और वाक्यांशों के साथ बोलने से आपके संदेश को प्रभावी ढंग से संप्रेषित करने की संभावना में सुधार होगा जबकि दिखावे की तरह दिखने की संभावना कम होगी। जैसे आप आमतौर पर बात करते हैं वैसे ही बोले ज्यादा बनावटी बोलना आपके प्रभाव को कम करता है तथा आपकी छवि दूषित करता है।
16. टीम के प्रत्येक सदस्य के विचारों को महत्व दें: प्रभावी टीमों में टीम के सदस्य होते हैं जो एक दूसरे के विचारों को महत्व देते हैं। यदि किसी सदस्य के विचार व्यक्त करने के बाद टीम के सदस्य को कम आंका जाता है या उनकी उपेक्षा की जाती है, तो वे टीम विचार-विमर्श और अन्य गतिविधियों में शामिल होना बंद कर देंगे। जब ऐसा होता है, सहयोग का भाव भी धीरे धीरे समाप्त हो जाता है। टीम के सदस्य स्वाभाविक रूप से बातचीत शुरू करने के लिए प्रेरित नहीं होते हैं। जिससे परिणाम अच्छे नहीं आते और भारी नुकसान होने की सम्भावना भी बढ़ जाती है।
17. प्रशंसा करें : लोग बदतमीजी/अवहेलना पर प्रतिक्रिया करने की तुलना में शिष्टाचार के प्रति बेहतर प्रतिक्रिया देते हैं। प्रशंसा दिखाने से टीम के सदस्यों को लगता है कि वे भी संस्था और संघठन के लिए महत्वपूर्ण हैं। छोटे-छोटे कामों और लक्ष्यों की प्राप्ति पर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने से सद्भावना पैदा होती है। टीम के सदस्यों के लिए प्रशंसा प्रदर्शित करने के उदाहरणों में शामिल हैं:
1. आपके द्वारा एक सृजनात्मक विचार देने के लिए धयवाद
2. आपकी टीम के द्वारा अच्छे प्रदर्शन पर सभी को बधाइयाँ
3. निर्धारित समय सीमा से पहले कार्य या प्रोजेक्ट पूर्ण करने पर सभी को धन्यवाद
4. सुन्दर और उत्पादक प्रस्तुतिकरण के लिये आपको धन्यवाद
5. अपने कार्य क्षेत्र को साफ़ रखने पर आपको बहुत बहुत धन्यवाद
18. अपना ध्यान वक्ताओं व श्रोताओं पर केंद्रित करें: बातचीत में सम्मान और रुचि प्रदर्शित करने के लिए बात करने वाले व्यक्ति के साथ आँख से संपर्क बनाए रखें। यह बात तब भी सच होती है। ये बात हर समय लागू करनी चाहिए भले ही आप किसी दफ्तर के रिसेप्शन एरिया में हो या किसी होटल में खाने का आर्डर देते समय।
19. बोलने से पहले बोले जाने वाली बात पर विचार करें : बातचीत करने में कभी भी जल्दबाजी न करें बल्कि एक सम्मानजनक वक्ता और श्रोता बनें। जब आप बात करते हैं, तो ध्यान से सोचें कि आप क्या कहना चाहते हैं?, क्या आप जो कहना चाहते हैं श्रोता उसे बात को उसे सन्दर्भ में समझेंगे जिस सन्दर्भ में आप कहना चाहते हैं?, अधिक और ज्यादा बोलना किसी बात को साबित करने के बजाय आप अपने आपको मुर्ख साबित करेंगे।
20. सिर्फ अपनी ही बात ना कहें औरों की भी सुने : सिर्फ अपनी ही बातचीत पर एकाधिकार करने के प्रलोभन का विरोध करें। इसके बजाय, सवाल पूछकर दूसरों में दिलचस्पी दिखाएँ। फिर ध्यान से सुनें और उसी के अनुसार बातचीत जारी रखें।
आशा करता हूँ की आपने उपरोक्त सभी बिंदु धयान से पढ़े होंगे यदि आप इन सभी बिंदुंओ का नियमित और निरंतर अभ्यास करेंगे तो आप एक अच्छे वक्ता ही नहीं अपितु अपने नेतृत्व कौशल में भी एक चमत्कारी परिवर्तन ला सकते हैं साथ ही लोगों के बीच अपनी सकारात्मक चाप छोड़ कर लोगों के बीच लोकप्रिय भी बन सकते हैं।
आपके उज्जल भविष्य की कामना के साथ मुझे विदा दीजिये
आपका मित्र व शुभचिंतक
गौरव उपाध्याय
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
Nice Sir
जवाब देंहटाएंThanks a lot please share, and follow
जवाब देंहटाएं