- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
नेतृत्व कौशल - Leadership Skills
सभी ब्लोग्स पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
नमस्कार दोस्तों
एक बार फिर मैं आप सभी का स्वागत करता हूँ। मैं आशा करता हूँ की आपने मेरे सारे जीवन परिवर्तित करने वाले ब्लोग्स पढ़ लिये होंगे और उनसे आपके जीवन जीने की शैली भी बदलने लग गई होगी।
जैसा की आप जानते हैं की "करत करत अभ्यास तो जरमति होत सुजान" जितना अधिक अभ्यास आप करेंगे आप अपने जीवन में निरंतर परिवर्तन लाते रहेंगे।
आज मैं आपको नेतृत्व कौशल के बारे में बताऊंगा। एक अच्छा नेता विश्व को परिवर्तित करने की क्षमता रखता है
पीटर ड्रूक्कर के अनुसार "एक नेता की परिभाषा केवल वही है जिसके अनुयायी हैं।"
"नेतृत्व किसी और को वह करने की कला है जो आप करना चाहते हैं क्योंकि वह करना चाहता है।" — ड्वाइट डी. आइजनहावर
ये मैंने आपको महान व्यक्तियों द्वारा दी गयी परिभाषाओं के बारे में बताया है अब मैं आपको मेरे भाषा में बताता हूँ की वास्तव में नेतृत्व कौशल क्या है।
नेतृत्व कौशल वह कौशल है जिसके माध्यम से आप अपने अनुचरों या व्यक्तियों के समूह को अभिप्रेरित करके या अपना प्रभाव डाल कर उनसे समाजिस, आर्थिक या संघठन हेतु काम करवाने में सफल होते हैं उसे नेतृत्व कौशल कहते हैं।
एक अच्छा नेता स्वम् ऊर्जावान होता है साथ में आत्मविश्वाश से भरा होता है। वह समाज के लिए या अपनी संस्था के लिए व्यक्तियों के समूह को संघठित करके उनसे प्रभावशाली सम्प्रेषण करके अभिप्रेरित करता है, उनके लिए विज़न और मिशन स्थापित करता है। वह अपने अनुयायिओं को विजेता बनाने के लिए अनुशाषित रूप से, विवादों का निपटारा करता है। एक नेता अपने समूह को अपने लक्ष्य के सफर को संघर्ष के साथ साथ रोचक और होंसले के परिपूर्ण यात्रा का प्रबंध करता है।
एक अच्छी टीम के निर्माण और एक अच्छे नेतृत्व के लिए महत्वपूर्ण बिंदु निम्न प्रकार है :
1. चुने गए लक्ष्य के लिए प्रेरक दृष्टिकोण व स्पष्ट लक्ष्य : एक नेता के लिए अपने अनुयायिओं को लक्ष्य के बारे में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए इसके अलावा लक्ष्य के प्रति उत्साहित करना भी एक नेता का कर्तव्य है साथ ही संघठन के हित के साथ साथ सभी अनुयायिओं का हित भी पूरी तरह पूर्णरूप से तथा सत्य के आधार पर टिका होना चाहिए।
2. लोगों को प्रेरित व प्रभावित करना : अपनी टीम के लोगों को समय समय पर प्रेरणा देना भी एक नेता का कर्तव्य है। एक नेता को अपने लोगों को उनके भविष्य के बारे में प्रेरित करना तथा संघठन साथ साथ उनके भी लम्बी लाभों के बारे में उन्हें बताते रहना चाहिए। एक नेता को अपनी छवि प्रभावशाली बनानी चाहिए। उदहारण के लिए यदि एक नेता अपने लोगों में समय की पाबंधी के लिए जोर देना चाहता है तो उसे भी समय का सदुपयोग करना आना चाहिए अन्यथा वो अपने लक्ष्य में असफल ही होगा।
3. समाजिक व संघटनात्मक अल्प कालीन या दीर्घ कालीन लक्ष्यों को प्राप्त करना: समाजिक व संघटनात्मक दीर्घ कालीन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक नेता को लम्बे लक्ष्यों को छोटे छोटे लक्ष्यों में बाँट कर उन्हें सफलता पूर्वक प्राप्त करने चाहिए और हर लक्ष्य के प्राप्ति पर अपने लोगों को प्रोहत्साहित करना चाहिए और उनके काम की प्रशंशा करनी चाहिए साथ ही ये भी कहना चाहिए की ये लक्ष्य आपका अंतिम लक्ष्य नहीं था अभी हमें और मेहनत करनी है और मैं आपके साथ हूँ।
4. प्रशिक्षण व क्षमतानुसार टीम निर्माण : एक नेता को अपने टीम के सदस्यों को समय समय पर प्रशिक्षण देना चाहिए जिसमे काम की रणनीति, समय सीमा, काम करने का तरीका और अभिप्रेरण करना मुख्य है। एक नेता को अपनी टीम के सदस्यों की क्षमता के आधार पर उनके काम का विभाजन करना चाहिए और क्षमता के आधार पर ही काम का वर्गीकरण करना चाहिए जिससे की काम को सुलभता से व शीघ्र किया जा सके। ऐसा करने से परिणाम शीघ्र आएंगे और अच्छी गुणवत्ता वाले परिणाम आएंगे।
5. प्रशंसा, प्रोहत्सान और उचित श्रेय देना : टीम में अच्छे प्रदर्शन करने वाले सदस्यों की प्रशंशा के साथ साथ शाबाशी देनी चाहिए और उनका प्रोहत्सान करना चाहिए। लक्ष्य प्राप्ति में सहयोग करने वाले या सक्रीय रूप से भागीदारी वाले सदस्यों को उनके काम का श्रेय देना चाहिए जिससे की वो भविष्य में अपने क्षमता का पूर्ण उपयोग करें।
6. सक्रीय श्रोता : एक नेता को अपनी टीम के सभी सदस्यों की बात ध्यान से सुननी चाहिए जिससे की सदस्यों के बीच आपकी मूल्य वृद्धि हो साथ ही उनका आपके प्रति भरोसा भी अटूट हो जाए। जब आप अपने अधीनस्थों की बात ध्यान से नहीं सुनते या उनकी बातों को नज़रअंदाज करते हैं तो उनका आपके प्रति भरोसा ख़तम हो जाता है और उनकी दृष्टि में आप की छवि एक घमंडी और स्वार्थी व्यक्ति के रूप में हो जायेगे जिससे भविष्य में वो अपनी क्षमता का प्रदर्शन नहीं करेंगे बल्कि काम से बचने की और काम को नज़रअंदाज करेंगे।
7. प्रतिबद्धता दिखाएँ : एक नेता जो किसी प्रोजेक्ट या टीम के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है यानी जो नेता अपने प्रतिबद्धता के लिए कटिबद्ध होता है उसके ऊपर कंपनी तथा टीम के सदस्यों का विश्वास अधिक होता है । कोई भी गैर-प्रतिबद्ध नेता को टीम पसंद नहीं करती है। एक नेता की प्रतिबद्धता टीम भावना को बढ़ावा देती है। जो एक साधारण टीम को उत्कृष्ट टीम बनाने में योगदान देती है। जब किसी टीम के लिए लक्ष्यों को प्राप्त करने में बाधा उत्पन्न हो रही हो तो उस वक़्त, नेता का तप और प्रतिबद्धता असफलता को सफलता की और मोड़ देती है। नेता के लिए प्रतिबद्धता एक शक्तिशाली गुण है।
8. संचार कौशल : एक नेता के लिए उसकी संचार की शैली का उत्तम होना भी अत्यधिक जरुरी है। जब तक एक व्यक्ति अपनी बात लोगों को समझा ना पाए और ना ही लोगों की बात ध्यान से सुने तब तक वो एक अच्छा नेता नहीं बन सकता। एक अच्छा नेता अपने गुणों के साथ साथ अपनी बातों से भी अपने अनुयायिओं को प्रभावित करता है और उन्हें नियत व निश्चित काम करवाने के लिए प्रेरित करता है।
9. प्रतिनिधत्व की कला : प्रतिनिधित्व करना आम बात है किन्तु जो प्रभावी ढंग से प्रतिनिधत्व करे वो ही एक अच्छे नेता की पहचान होती है। प्रतिनिधत्व करने का मतलब ये नहीं है की आप सभी अच्छे परिणाम वाले कार्यों का श्रेय आप ले ले और गलत या गलती होने पर आप उसका श्रेय अपनी टीम को दे दे। प्रतिनिधित्व करने का मतलब काम सही हो तो आपको उसका पूरा श्रेय अपनी टीम को देना होता है और किसी भी प्रकार की गलती या काम के गलत होने पर उसकी जिम्मेदारी स्वंम के ऊपर ले ले। बाद में अपनी टीम के साथ विचार विमर्श करके उस समस्या का समाधान खोजने का प्रयास करे और उसे तुरंत सही करें।
10. आत्मविश्वाशी और ज्ञानी होना : एक नेता को अपने काम के बारे में जानकारी होनी चाहिए अगर उसके पास ज्ञान का अभाव होगा तो अपने अन्युयायिओं को प्रशिक्षण देने में असमर्थ होगा साथ ही काम का दौरान आने वाली समस्याओं का समाधान भी नहीं कर पायेगा। एक नेता को अपना ज्ञान में निरंतर वृद्धि करते रहना चाहिए मतलब हमेशा अपने आपको अपडेट रखना चाहिए। निरंतर ज्ञान में वृद्धि के साथ साथ उसे आत्मविश्वाश के साथ लागू भी करना आना चाहिए।
उपरोक्त 10 बिंदु आपने ध्यान से पढ़ लिए होंगे और अपना भी विश्लेषण कर लिया होगा की क्या आप एक अच्छे नेता के गुण रखते हैं। कमेंट में जरूर बताएं।
अगर आपको मेरा ब्लॉग पसंद आया हो तो प्लीज इसे शेयर करे और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।
जल्दी ही दुबारा मिलते हैं एक नए ब्लॉग के साथ जब तक के लिए अलविदा
आपका दोस्त
गौरव उपाध्याय
टिप्पणियाँ







Mujhe vishwash hai yadi aap mere blogs ko samay samay par padhenge to ek din ek kushal netritv kar paayenge. mai aapke safal jivan ke liye ishwar ke prarthana karunga.
जवाब देंहटाएं