एक प्रभावशाली RESUME बनाने के तरीके

एक प्रभावशाली  RESUME बनाने के तरीके 



नमस्कार दोस्तों 

एक बार फिर से मैं आप सभी का स्वागत करता हूँ और आशा करता हूँ मेरे द्वारा लिखे गए सभी ब्लोग्स को आपने अपने जीवन में डालने का निरंतर अभ्यास कर रहे होंगे।  मुझे विश्वाश है एक दिन आपने जीवन को बदल कर एक बेहतीन सफल हांसिल करेंगे। अगर मेरे सभी ब्लॉग नहीं पड़े तो परेशान मत होइए निचे लिंक पर क्लिक करे और आज ही पढ़े।  

सभी ब्लोग्स पढ़ने के लिए क्लिक करें।  

आज के ब्लॉग भी आपके लिए एक सपनो की नौकरी पाने में बहुत मदद करने वाला है।  आपने रिज्यूमे का नाम तो बहुत सुना होगा आज आपको बताएँगे की रिज्यूमे क्या होता है ? 

1. बायोडाटा: बॉयोडाटा का पूरा नाम बायोग्राफिकल डाटा होता है। बॉयोडाटा में व्यक्तिगत जानकारी लिखी जाती है। जैसे जन्मतिथि, जन्म का समय, गोत्र, पारिवारिक विवरण, रोर्जगार का विवरण, शाखाहारी  या माँसाहारी, वार्षिक वेतन, पद आदि।  ये सभी विवरण सामान्यतः वैवाहिक सम्बन्ध स्थापित करने के लिए वर वधु का परिवार वालो के पास और वधु वर के परिवार वालों के पाक भेजते हैं जिसमे पोस्टकार्ड आकर का या 5 x 7  इंच की फोटो  भी भेजी जाती है।  बायोडाटा पसंद आने पर विवाह की बात आगे बढ़ाई जा सकती है।  

रिज्यूमे: रिज्यूमे सामान्यतः फ्रेशर्स  लिए या किसी एक ही फील्ड में कार्यरत लोगों द्वारा बनाया जाता है।  जिसमे सभी विवरण संक्षिप्त में लिखे जाते हैं और इंटरव्यू के दौरान विस्तार से समझाए जाते हैं।  इस कम से कम 1 और अधिक से अधिक 2 पेज  बनाया जा सकता है।  

सीवी (Curriculum Vitae): Curriculum Vitae को लैटिन भाषा से लिए गया है जिसका शाब्दिक अर्थ "कोर्स ऑफ लाइफ" होता है।   जैसा की आपको बताया है की रिज्यूमे संक्षिप्त होता है उसी प्रकार सी० वी० विस्तृत होता है।  इसमें ज्यादा विवरण लिखा जाता है।  ये अधिकतम 5 पेज तक हो सकता है।  सीवी में आपकी अब तक कि सारी कुशलताओं का विवरण होता है, सभी नौकरियों और पद, शैक्षिणिक योग्यताओं, तकनिकी योग्यताओं  का ब्यौरा दिया जाता है । इसमें आप अपने अनुभवों, कार्यकाल में की गई पहल व उन चुनौतियों का विवरण दे सकते हैं जिनका आपने पिछली नौकरियों के दौरान  सफलतापूर्वक सामना किया है।  नियोक्ता हमेशा उन अभ्यर्थियों को पसंद करते हैं जो सृजनात्मक सोच रखते हैं और पहल करते हैं।  








अब आपको बायोडाटा, सीवी व रिज्यूमे में अंतर पता चल गया होगा।  अब हम एक प्रभावशाली रिज्यूमे कैसे लिखते हैं उस पर चर्चा करेंगे।  


आइये अब  हम एक अच्छे और प्रभावशाली रिज्यूमे बनाने के तरीकों पर बात करते हैं :-

  • सबसे पहले किसी भी वर्ड प्रोसेसर सॉफ्टवेयर में नई फाइल खोले और उसके पेज सेट-अप विकल्प में से A4 साइज के पेज को सेलेक्ट करें। 
  • उसके बाद मार्जिन विकल्प में जाकर टॉप, बॉटम और राइट  मार्जिन 0.5 तथा लेफ्ट मार्जिन 1 इंच का रखे।  
  • सबसे ऊपर पेज के बिलकुल बीच में RESUME लिखें उसको बोल्ड और अंडरलाइन कर दें।  बिच में लिखने के लिए कण्ट्रोल के साथ E कुंजी का इस्तेमाल कर सकते हैं।  इसका साइज 14 का रखें 
  • रिज्यूमे बनाने के लिए "Times New Roman", "Arial" या " Verdana" फॉण्ट का प्रयोग करें।  
  • रिज्यूमे में फॉण्ट का साइज 10 से 12 तक हो सकता हैं।  
  • रिज्यूमे में सबसे ऊपर अपना नाम बायीं तरफ लिखे तथा नाम के तुरंत निचे अपना पत्राचार का पता लिखें।  
  • पत्राचार के पते के तुरंत निचे अपना सक्रीय दूरभाष नंबर / मोबाइल नंबर लिखें।  
  • मोबाइल नंबर के निचे अपना ईमेल लिखें।  
  • सबसे ऊपर ही दायी और अपना हालहि में खिचवाया पासपोर्ट फोटो जरूर चिपकाएं।  फोटो प्रोफेशनल होना चाहिए जिसमे डार्क  बैकग्राउंड और लाइट  कलर का कपडे होने चाहिए।  अगर टाई भी लगी हो तो सोने पर सुहागा।  इससे आपके रिज्यूमे में चार चाँद लग जायेंगें।  
  • उपरोक्त चित्रानुसार उसके बाद एक लाइन डाले।  लाइन के तुरंत नीचे अपना करियर ऑब्जेक्टिव जरूर डालें।  
  • उसके बाद अपनी शैशणिक योग्यताएं।  संक्षिप्त में सारिणी बनाकर डालें या अगर लाइन में लिखना चाहे तो बुल्लेट लगाकर लिखें।  
  • उसके बाद अगर आप के पास कोई तकनिकी शिक्षा के प्रमाणपत्र हैं तो उनका विवरण दीजिये।  
  • उसके बाद अगर आपके पास कार्यानुभव है तो उसका विवरण दीजिये की आपने किस संघठन में काम किया।  आपकी नियुक्ति दिनांक क्या थी।  आप वहां किस पद पर काम करते थे।  
  • अगर आपको कंप्यूटर का भी ज्ञान है तो उसके बारे में भी जरूर डालें और ये भी डालें की आप कौन कौन से सॉफ्टवेयर से फॅमिलिएर हैं।  
  • उसके बाद आप अपनी स्ट्रेंथ (कुशलताएं) बता सकते हैं जो आपको अन्य लोगों से अलग करती है और आपके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा करती हैं ऐसी बातें जरूर डालें।  
  • आप अपने रिज्यूमे में आपकी रुचियाँ भी डालें जो किसी न किसी प्रकार आपका सकारात्मक प्रभाव नियोक्ता पर डालते हैं।  
  •  जब आप सब कुछ दाल चुके हो तक अंत में डेक्लेरेशन/घोषणा भी डाले की आपने जो उपरोक्त जानकीरी दी है वो पूरी तरह सही है उसमे कोई भी गलत सुचना नहीं है।  
  • उसमे बाद सबसे नीचे बायीं तरफ प्लेस और डेट डालें और दायी और अपना नाम लिखें. नाम जो आपने कंप्यूटर से लिखा है उसके ऊपर अपने हस्ताक्षर जरूर करें।  
रिज्यूमे और इंटरव्यू का सम्बन्ध 
जैसा की आप जानते हैं की हमारी साड़ी जानकारी रिज्यूमे में लिखी होती है तो भी नियोक्ता हमसे या सवाल क्यों पूछता हैं की "Tell me about yourself?/ Introduce about yourself?"  क्या आने कभी ये सोचा है ?


वास्तव में होता क्या है की नियोक्ता आपके बारे में तो आपके मुँह से जानना चाहता है लेकिन इसके अलावा आपने जो रिज्यूमे में जो जानकरी आपने दी है उसके बारे में आपको कितना पता है वो भी जानने की कोशिश करता है।

साथ ही आपका आत्मविश्वाश, आपके बात करने का तरीका, आपका धैर्य, आपकी सृजनात्मक विचारधारा, पहल करने की क्षमता आदि के बारे में भी जानना चाहता है वो आपका मूल्याङ्कन करता है की आप जिस पद ले लिए आये हैं उसकी जिम्मेदारियों का वहां अच्छे से कर पाओगे या नहीं ?

आपका रिज्यूमे नियोक्ता के पास आपके पहुँचने से पहले पहुँचता है और वो आपका रिज्यूमे देखकर ही आपके बारे में ज्यादातर चीजे पता लगा लेता हैं।  आपका रिज्यूमे में लिखे विवरण से ही आपका चयन होने या न होने का ज्यादातर हिस्सा तय हो जाता है।  


बाकी आपके प्रस्तुतिकरण, आपके जवाबों की गुणवत्ता , आपके चेहरे के भाव , आपका आत्मविश्वाश, आपके उदहारण, आपके रियल लाइफ रोल्स पर डिपेंड होता है की आप सेलेक्ट होवोगे या नहीं।    

मुझे विश्वाश है की आप अपने लक्ष्यों में जरूर सफल होंगें. 



मुझे उम्मीद ही नहीं अपितु विश्वाश है की आप लोगों की मेरा ये ब्लॉग बहुत मदद करेगा।  यदि आपको लगता है की मेरे ये ब्लॉग आपकी मदद सच में कर रहा है तो मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर अपना फीड बैक दें। 

धन्यवाद 
आपका दोस्त 


गौरव उपाध्याय 


टिप्पणियाँ