- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
First love letter to wife after 17 years of marriage - शादी के 17 साल बाद पत्नी को पहला प्रेम-पत्र
प्रिये डॉली
तुम्हे आज हमारी शादी की १७वीं वर्षगाँठ पर बहुत बहुत शुभकामनाएं। आज मैं तुम्हे वो सब कहना चाहता हूँ जो आज तक नहीं कहा। जैसा की तुम जानती हो की मुझे प्यार जाताना नहीं आता पर आजकल कोशिश करने लगा हूँ। तुम्हारे साथ इंस्ट्राग्राम पर रील्स डालने लगा हूँ वैसे सही बात तो ये है की तुम्हे इन सब की ना कभी जरुरत थी और ना ही आज है।
आज शादी की सालगिरह पर तुम्हे देने के लिए मेरे पास कुछ नहीं है तुम्हे पता है ना तनु की 7400 रुपये तनु की फीस जमा करदी। 5000 रुपये टूशन के दे दिए। 1800 मनु की फीस और 2000 वैन वाले भइया को दे दिए। 5000 रुपये कमरे का कियारा और 3500 खाने में खर्च हो गए। मुझे पता है तुम्हे गुस्सा आ रहा होगा की ये सब मैं तुम्हे क्यों बता रहा हूँ क्यों की ये सब तुम्हे पहले से ही पता है और मेरे बिना बोले ही मुझे खुश करने करने के लिए तुम मुझसे बोलोगी "सुनो ! कुछ बोलूं मना तो नहीं करोगे " मै बड़ा गंभीर हो कर सोचूंगा की आज इसका शादी की वर्षगांठ है पता नहीं क्या बोल दे ! और तुम मेरी इतनी बड़ी समस्या को कम शब्दों समाधान कर देती हो फ़िफ़्ट भी मांग लिया और आर्थिक व्यवस्था भी नहीं चरमराई मुझे पता है तुम बोलोगी "आज कुछ ठंडा खाने का मन हो रहा है। "आइसक्रीम खाने चले " और मैं भी मुस्कुरा कर तुम्हे बाइक पर बैठा कर नेहरू गार्डन के चौराहे पर वाडीलाल की टेली पर रोक देता। आइसक्रीम वाला भी वही पुराने अंदाज़ में हमारा स्वागत करता "आओ साहिब क्या खिलाऊँ - चॉकलेट, बादाम बार , स्त्रावरी, बटर स्कॉच, टूटी फ्रूटी, ओवरलोड डॉयफ्रुइट्स " जब वो साहब बोलता तो मुझे बड़े आदमी होने की फीलिंग आती और वो 50 - 60 -70 की बहुरंगी आइसक्रीम दिखता और उनके बेहतर स्वाद का व्याख्यान करता पर तुम हर और से अपना ध्यान हटा कर 40 रुपये वाली कोन की और इशारा करती और उसे इस अंदाज़ में खाती जैसे की मैंने तुम्हारी मन चाही मुराद पूरी कर दी हो, आइसक्रीम खाने के अंदाज़ और चेहरे के भाव मुझे सच में अमीर आदमी होने का अहसास कराता। उसके बाद जब मैं पूछता की और क्या खाना है? तो तुम इतने खूबसूरत अंदाज़ में कहती "खा तो लिया और कितना खिलाओगे" और हम वापस घर चले आते।
तुम्हे आज तक कभी होटल जाना, बाहर का खाना खाना, फिल्म देखना, अच्छा नहीं लगा। आज तक ये मुझे भी समझ नहीं आया की सच में तुम्हे अच्छा नहीं लगता या तुमने मेरे बजट की परवाह की है।
मुझे तुम्हारे साथ बिताये हुए हर लम्हे अच्छे से याद है। तुमने मुझे जो भी दिया वो चाहे जीवन की विकट परिस्थितियां में साथ देना हो या वो वक़्त जो हमने हँस कर काट लिया। लेकिन एक बात तुम्हे भी माननी पड़ेगी की हमारी खुशियों की जो खूबसूरत ईमारत है न वो हमारे माता-पिता के बिना संभव नहीं है। इन 15 सालों में लगभग 3 साल तो मै बेरोज़गार रहा होऊंगा पर आज तक तुम्हारे चेहरे पर मैंने अफ़सोस वाले भाव नहीं देखे। तुमने मुझे हमेशा होंसला दिया और पापा जो घर का सारा खर्चा चला रहे है साथ ही हमारा खर्चा चला रहे थे उन्होंने भी कभी कड़वी बात नहीं बोली। पापा और मम्मी तो हमेशा ये ही बोलते रहे "कोशिश कर रहा है ना मिल जाएगी नौकरी ", जबकि पापा खुद प्राइवेट जॉब में थे। आज जब मैं भी जॉब करता हूँ। मेरे काम से सब खुश भी है कंपनी ने सैलरी भी अच्छी बड़ाई थी। लकिन मुझे क्या पता था की रहना और खाना इतना महंगा पड़ेगा। खैर ये भी कोई बात है। आज इतने खूबसूरत दिन पर बकवास बंद करते हैं।
अच्छा सुनो तुम्हे हमारी शादी के बाद का पहला सावन याद है। मुझे पता है हम कभी नहीं भूल सकते। दिसंबर 2005 में हमारी शादी हुई। शादी के बाद हम जहाँ मन करता वही बाइक पर बैठ कर निकल पड़ते। हाँ हाँ वो ही बाइक जो ससुरजी ने मुझे दहेज़ में दी थी। एक दिन तुम और मैं नेहरू पार्क के सबसे ऊँचे फव्वारे के निचे भीग कर आये थे। याद है ना तुम्हे? जैसे ही घर पहुंचे मम्मी ने जो डाट लगाई मज़ा आ गया हम दोनों ने उदास शक्ल बनाई और फिर कमरे में आकर जोर जोर से हँसे।
और उसी दिन रात को जोरदार बारिश हुई और अपने घर की छत टपकने लगी सारे बिस्तर भीग गए और वो स्पंज वाे गद्दों में था उसमे पानी भर गया और हमने सारी रात पत्थर की अलमारी में चादर बिछा कर सोये। ऐसा ३ दिन चला। पर.......... ! मज़ा बहुत आया।
याद है एक बार हम भिवाड़ी जा रहे थे और तुम बाइक पर पीछे बैठ कर गाना गुनगुना रही थी तभी अचानक गाडी एक गड्डे में बिकी उछली और तुम धड़ाम से निचे गिर गई। हालाँकि चोट नहीं लगी पर मुझे अफ़सोस बहुत हुआ।
ठीक 1 हफ्ते बाद हम भिवाड़ी से तिजारा का जैन मंदिर देखने के लिए बाइक पर आ रहे थे आगे टंकी पर तनु बैठी थी अचानक बहुत तेज बारिश हो गयी तनु अपनी तुतलाती हुई आवाज में जोर से चिकने लगी पापा मच्छल खा रहे है क्यों की उसके ऊपर बारिश की बूंदे जोर जोर से पड़ रही थी फिर हमने कुछ वक़्त एक पेड़ के निचे बिताया जब तक की बारिश बंद न हो गई।
तुम्हारी बहन की शादी में जो मैंने दर्दे डिस्को पर डांस किया। सभी लोग उसका आनंद उठा रहे थे पर आज वो डांस देखता हूँ तो मुझे भी हांसी आने लग जाती है।
डॉली तुम्हारे रिश्ते की एक ख़ास बात बता है की हमारी आज तक कभी किसी फ़ालतू बात पर लड़ाई नहीं हुई हमारी लड़ाई के 3 मुख्य कारण थे। मुझे तुम्हारा मम्मी के घर जाना पसंद नहीं था। तुम पढाई नहीं करती। और तुम्हे आज तक बच्चों और अपने करियर के बारे में कभी नहीं सोचा। मुझे नहीं लगता की हमारी आज तक कभी किसी और कारण से लड़ाई हुई हो।
खैर ! आज हम दोनों एक दुसरे के साथ बहुत खुश हैं। ये मत समझना की हमारी लड़ाई इसलिए नहीं होती क्युकी तुमने सब सुधार कर लिया। नहीं बल्कि मैंने अब तुम्हे कहना छोड़ दिया।
पर अब मैं चाहता हूँ की तुम मैं एक साथ रहें। अबकी बार जैसे ही सैलरी बढ़ेगी मैं तुम्हे मेरे पास ले आऊंगा। एक बड़ा घर ले लूंगा जिसमे मम्मी पापा और हम सब साथ रहेंगे।
ईश्वर ने चाहा तो अगली साल शादी की सालगिरह हम एक साथ मनाएंगे दिल्ली में।
तुम्हारा
गौरव
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें