- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
मोबिलाइजेशन प्रक्रिया - MOBILIZATION PROCESS
प्रिये मित्रों आशा करता हूँ की आपको मेरा प्लेसमेंट सम्बन्धी ब्लॉग पसंद आया होगा आज मैं आपको मोबिलाइजेशन सम्बन्धी प्रक्रिया को सकारात्मक और प्रभावशाली बनाने के कुछ टिप्स बताने जा रहा हूँ लेकिन अगर आपने प्लेसमेंट का ब्लॉग नहीं पढ़ा तो पहले उसे जरूर पढ़ लें। उसका लिंक : https://safestudies.blogspot.com/2023/01/placement-calling-tricks.html है। आप लोग मुझसे यूट्यूब पर भी मिल सकते हैं मेरे यूट्यूब चैनल लिंक : www.youtube.com/@growdear है।
तो अब मोबिलाइजेशन की यात्रा शुरू करते हैं।
सर्वप्रथम आपको मोबिलाइजेशन का मतलब समझना बहुत जरुरी है।
DDU-GKY में मोबिलाइजेशन का क्या मतलब है ?
मोबिलाइजेशन एक प्रक्रिया है जिसके माध्यम से हम सरकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए समाज के उस वर्ग के छात्र छात्रों को संगठित करते हैं जो योजना सरकार ने उस विशेष वर्ग के लिए बनायीं है।
DDU-GKY में कितने ट्रेड्स है और इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रवेश की आयु क्या होनी चाहिए?
वर्तमान में DDU-GKY 82 सेक्टर्स में 450 ट्रेड्स पर काम कर रहा है जिसमे कम से काम 15 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष के ग्रामीण युवा भाग ले सकते हैं और अपना पसंदीदा ट्रेड चुन कर अपने कौशल को विकसित कर सम्मान जनक नौकरी पा सकते हैं।
आज सरकार के साथ मिलकर और ग्रामीण विकास मंत्रालय के दिशा निर्देशानुसार Safeducate Learning Pvt. Ltd. भारत के लगभग 13 राज्यों में अग्रणी रूप से लोजिस्टिक्स, सप्लाई चैन मैनेजमेंट व रिटेल चैन में काम कर रहा है।
मोबिलाइजेशन : मोबिलाइजेशन किसी भी PIA के लिए एक चुनौती है। एक अच्छा मोबिलाइजेशन PIA के भविष्य का निर्धारण करता है। मोबिलाइजेशन करना यानी गरीब और जरूरतमंद कैंडिडेट्स का चुनाव मोबिलाइजेशन की सबसे बड़ी चुनौती है लेकिन मोबिलाइजेशन को जितना जटिल समझा जाता है वैसे यह उतना जटिल नहीं है अगर आपकी योजना और कार्यकुशलता का ताल-मेल अच्छा है तो।
अब मैं आपको मोबिलाइजेशन करने के बेहतरीन तरीके बनाने जा रहा हूँ, आशा करता हूँ आप अपने संघठन के लिए निचे दिए गए निर्देशो को अमल में लाएंगे।
मोबिलाइजेशन करने के सामान्य तरीके :
1. पम्पलेट्स वितरण : सामान्यतः किसी भी PIA का ये एक सामान्य तरीका है। एक छोटी सी बात सोचिये क्या आपने पम्पलेट्स पढ़े हैं और उनके द्वारा बताई गयी योजना या उत्पाद को ख़रीदा है? पम्पलेट्स एक प्रकार सामान्य दस्तावेज है जिसके माध्यम से आप अपनी योजना और उत्पाद के बारे में जनता को बताते हैं लेकिन ये मोबिलाइजेशन को प्रभावी बनाने का अस्थाई तरीका है। लोग पम्पलेट को पढ़ते ही नहीं है और यदि पढ़ते हैं तो उसपर कोई निर्णय नहीं लेते।
2. डोर-टू-डोर : ये मोबिलाइजेशन करने का अच्छा तरीका है इसमें एक टीम बनाकर हर घर में जाकर लोगों को योजना या उत्पाद के बारे में बताना होता है। ये एक प्रभावी तरीका है लेकिन इसमें बहुत समय लगता है और समय की तुलना में परिणाम ज्यादा नहीं आते। इसमें 3 - 4 टीम बनाकर काम किया जाए तो ये प्रभावी हो सकता है। 2-2 लोगों की 4 टीम बनाकर गाँव को चारो ओर से हर घर में जाकर अपनी योजना या उत्पाद के बारे में समझाया जाए तो ज्यादा उपयुक्त होता है।
3 मोबिलाईज़र्स का भ्रमण : प्रत्येक PIA अपने सेण्टर पर छात्रों को प्रवेश दिलवाने के लिए मोबिलाईज़र्स की नियुक्ति करता है लेकिन अगर मोबिलाईज़र्स को भेंट करने का उपयुक्त समय, सही भाषा का प्रयोग करना और मोटीवेट करने का सही तरीका नहीं पता तो वो प्रभावी कभी नहीं हो सकता इसलिए मोबिलाईज़र् नियुक्ति करते समय एक PIA को एक मोबिलाईज़र् में अंतरव्यक्तिक सम्बन्ध, संचार कौशल, फील्ड की जानकारी, प्रस्तुतिकरण और रिपोर्टिंग के बारे में पूरी जांच करनी चाहिए। अगर एक गलत मोबिलाईज़र् की नियुक्ति हो जाए तो बहुत बड़ा नुकसान का सामना करना पड सकता है। जैसे समय की बर्बादी, गलत कैंडिडेट्स का चुनाव, बैच बनाने में विलम्ब, आर्थिक नुक्सानआदि शामिल है।
4. ग्राम सभा में प्रस्तुति : ग्रामसभा के आयोजनों में PIA का प्रतिनिधि अपनी संस्था के बारे में, प्रशिक्षण के बारे में, प्रशिक्षण में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में, भोजन व आवास के बारे में ही बात करते हैं जो की आपके प्रस्तुतिकरण को कभी प्रभावी नहीं बनाते, क्योंकि आपने यहाँ छात्रों के उज्जवल भविष्य के बारे में बात नहीं की। अगर आप सिर्फ प्रशिक्षण के बारे में, प्रशिक्षण में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में, भोजन व आवास के बारे में ही बात करेंगे तो सिर्फ वो ही छात्र आपसे जुड़ेंगे जो केवल सुविधाओं का ही उपभोग करना चाहते हैं।
ग्राम सभा में क्या चर्चा करें : मैं ऐसा नहीं कह रहा की आपको प्रशिक्षण के बारे में, प्रशिक्षण में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में, भोजन व आवास के बारे में ही बात नहीं करनी मैं आपको ये कहना चाहता हूँ की एक छात्र को आपके प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण से उसे भविष्य सम्बन्धी क्या लाभ होने वाले हैं उनके बारे में विस्तार से बताइये साथ ही आपके प्रशिक्षण केंद्र के उन सफल छात्रों के की फोटो, वीडियो, वेतन के प्रमाण आदि के बारे में बताओगे तो छात्र अपने भविष्य के लिए प्रशिक्षण केंद्र में प्रवेश लेंगे ना की सिर्फ सुविधाओं के उपभोग के लिए।
मोबिलाइजेशन करने के 10 बेहतरीन तरीके।
1. रेफरल प्रतियोगिता : अपने मौजूदा प्रतिभागियों की आपस में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए की जिस छात्र के रिफरेन्स से ज्यादा से ज्यादा छात्र प्रवेश के लिए आएंगे उनमे से प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले छात्रों को पुरुस्कार दिया जायेगा। प्रवेश के लिए सिमित समय का भी निर्धारण करें। जैसे की ये प्रतियोगिता आगामी 10 के लिए ही है।
2. प्रस्तुतिकरण : अपनी योजनाओं या प्रशिक्षण के बारे में बताने के लिए उपयुक्त स्थान चुने जैसे : चौपाल, पंचायत भवन, अटल सेवा केंद्र/राजीव सहायता केंद्र, मनरेगा, स्कूल, कॉलेज, बाज़ार या हाट, पार्क, आंगनवाड़ी केंद्र पर शिविर लगाएं और प्रस्तुति दें।
3. ग्राम पंचायत : सरकार द्वारा निर्देश है की DDU-GKY में प्रवेश के लिए ग्रामीण छात्रों का पंजीयन करवाया जाए, वो सूची आपको ग्राम पंचायत के सेकेट्री से प्राप्त हो जाएगी जहाँ आपको संभावित छात्र मिलने की सम्भावना है।
4. सेण्टर विजिट पर जोर दें न की एडमिशन पर : ज्यादातर mobilizers ग्रामीण छात्रों को या उनके अभिभावकों को छात्र के एडमिशन पर बल देते हैं जबकि आपको समझना चाहिए की वो ना तो आपको जानते हैं और ना ही आपकी कंपनी को तो ऐसे में वो अपने किशोर और किशोरियों को आपके सेण्टर के सुपुर्द कैसे कर दें? ऐसे में मेरा मानना है की आपको एडमिशन की सारी जानकारी देने के बाद सिर्फ ये कहना चाहिए की "आपको एक बार हमारे सेण्टर पर आना चाहिए" अगर एक बार अभिभावक आपके सेण्टर पर आ गए तो 99% तक छात्र के एडमिशन की सम्भावना बढ़ जाती है। अभिभावकों से विजिट करने की दिनांक पूछ ले और उस दिन से एक दिन पहले उन्हें याद दिलाएं की उनको सेण्टर विजिट के लिए आना है।
5. अभिभावक - शिक्षक बैठक: जो छात्र छात्राएं वर्तमान में आपके प्रशिक्षण केंद्र पर अध्ययनरत हैं उनके माता-पिता को केंद्र पर आमंत्रित करें और उनसे फीडबैक ले साथ ही उन्हें नए एडमिशन के लिए नए छात्र/छात्राओं के बारे में चर्चा करें। उनसे भावनात्मक बातें करें जैसे की "आज की महंगाई में आप किसी गरीब की पैसे से मदद नहीं कर सकते लेकिन अगर किसी जरुरत मंद को हमारे ट्रेनिंग सेण्टर पर प्रवेश दिला कर उसको रोज़गार दिलवाने में उसकी मदद कर सकते हैं। क्या आपके आस पास / रिश्तेदारी में या पड़ोस के गाँव में कोई गरीब या जरुरतमंद व्यक्ति है जिनके घर में 18 साल से बड़ा और 10वीं बच्चा या बच्ची है तो उन्हें भी ट्रेनिंग के लिए प्रोहत्साहित करें।
6. आशा दीदी / आंगनवाड़ी सहायक/ किशोरी / पटवारी /अध्यापक आदि से परामर्श : अगर आप गाँव से हैं तो आप समझ ही गए होंगे की मैंने इन सबसे परामर्श करने को क्यों कहा। आपको मैं बता देता हूँ की गाँव में सबसे सम्मानित व्यक्ति ये ही सब हैं जिनके पास हर घर का पूरा इतिहास होता है। अगर आपको किसी गाँव में अपनी ट्रेनिंग सेण्टर की सकारात्मक साक बनानी है तो आशा दीदी , आंगनवाड़ी सहायक, किशोरी, पटवारी, अध्यापक आदि लोगों को अपनी ट्रेनिंग सेण्टर, योजना, बच्चों के भविष्य सम्बन्धी रोड मैप के समझा कर इन्हे प्रभावित कर दिया तो आपके सेण्टर पर कभी भी छात्रों की कमी नहीं होगी। आप इन्हे अपने सेण्टर पर आमंत्रित कर सम्मान भी कर सकते हैं ताकि भविष्य में भी ये आपका पूरा साथ दें।
7. सफलता की कहानियां और वीडियोस : किसी भी मोबिलाइजेशन के लिए आपके सेण्टर के पूर्व के प्रदर्शन की एक सफल झांकी दिखाना अत्यंत जरुरी है। जिस गाँव में आप मोबिलाइजेशन के लिए जा रहे हैं उस गाँव के या आस पास के गाँव के किसी सफल छात्र / छात्रा की सफलता की कहानी जिसमे उसकी नौकरी लगने से पूर्व की स्थितियों का वर्णन साथ ही प्रशिक्षण लेने के उपरांत और नौकरी लगने के बाद की स्तिथियों का भावनात्मक वर्णन व् प्रदर्शन किया गया हो। उस सफल छात्र या छात्रा का ऑफर लेटर, सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट भी आपके पास प्रमाण के रूप में होने चाहिए।
8. सपने दिखाए और कल्पना करने पर मजबूर करें : ये मोबिलाइजेशन का सबसे बेहतरीन तरीका है। आप संभावित कैंडिडेट्स के पास जाकर उनसे उनके सपने पूंछे। पूंछे की वो जीवन में क्या करना चाहते हैं और जो करना चाहते हैं उसके लिए उनके पास क्या योजना है। ज्यादातर बच्चे आपको ऐसे ही मिलेंगे जिनके पास भविष्य की कोई योजना नहीं है। उन्हें ट्रेनिंग करने के बाद होने वाले लॉन्ग टर्म फायदे बताइये साथ ही बताइये की वो इस ट्रेनिंग प्रोग्राम से अपने भविष्य के निर्माता वो स्वयं कैसे बन सकते हैं। उन्हें बताइये की वो अगर ट्रेनिंग को और ट्रेनिंग के बाद नौकरी को ईमानदारी, मेहनत, निष्ठा और गंभीरता से करें तो एक दिन ऐसे मुकाम पर पहुंच सकते हैं जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी।
9. वीडियो कालिंग : किसी ने सही कहा है की प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरुरत नहीं होती। अगर आप फील्ड में हैं और किसी प्रकार के सवाल में उलझ गएँ है या किसी जटिल प्रश्न का जवाब देने में असमर्थ हैं जैसे की "एक किशोरी लड़की को हम घर के बहार कैसे भेजें " , "आज का जमाना ख़राब है", "किसी का कोई भरोसा नहीं है ", "क्या गारंटी है की हमारा बच्चा वहां सुरक्षित रहेगा" ऐसी स्तिथि में सभी सवालो का जवाब है वीडियो कालिंग। ऐसे में सेण्टर पर उपस्थित स्टाफ से, ट्रेनिंग ले रहे छात्र/छात्राओं से सीधे बात करवा दीजिये। जिससे की उनके सभी संदेह और सवालों का सीधा जवाब मिल जाए।
10. रैली और रोज़गार मेले : रोज़गार मेले में आपको वो ही छात्र छात्राएं मिलेंगे जो वास्तव में नौकरी के लिए दर दर भटक रहें हैं वहां उनको कन्वेन्स करना और ट्रेनिंग में प्रवेश देना आसान हो जाता है लेकिन एक छोटी से समस्या ये है की मेले में आये छात्र छात्राएं तुरंत नौकरी पाने के इच्छुक होते हैं। वे प्रशिक्षण को समय की बर्बादी समझते हैं। उनको नौकरी में प्रशिक्षण का महत्व बताना है। जोकि एक वह ही व्यक्ति कर सकता है जिसमे समझाने का कौशल कूट कूट कर भरा हो।
रैली का भी एडमिशन में बहुत बड़ा महत्व है। जिस प्रकार आर्मी की परेड देख कर हमारे मन में भी आर्मी ज्वाइन करने की इच्छा हो जाती है उसी प्रकार छात्र छात्राओं को पूर्ण गणवेश (यूनिफार्म) में रैली निकलने पर भी अन्य कैंडिडेट्स का ट्रेनिंग में प्रवेश लेने की इच्छा पैदा होती है। रैली किसी भी मुद्दे पर भले ही हो जैसे प्रदुषण, भ्रूणहत्या, नारी सशक्तिकरण, बाल विवाह, नशा मुक्ति, प्लास्टिक मुक्त भारत आदि ।
हमारी कंपनी Safeducate Learning Pvt Ltd. के सेंटर्स में छात्रों के प्रवेश के लिए आप के पास बहुत अच्छा विकल्प है की हम लोग लोजिस्टिक्स और रिटेल सेल्स की ट्रेड्स में ट्रेनिंग देते हैं जिसका भविष्य बहुत ही उज्जवल है। भारत में उद्योगों के आज के तेज-तर्रार और प्रौद्योगिकी-संचालित परिदृश्य को देखते हुए, सबसे सुरक्षित कैरियर विकल्पों में से एक हम देख सकते हैं कि रसद और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन है। हर उद्योग, चाहे वह छोटा हो या बड़ा, स्थानीय हो या ब्रांडेड, एक प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ता है, एक ऐसी प्रक्रिया जिसकी निगरानी रसद और आपूर्ति श्रृंखला पेशेवरों द्वारा की जाती है।
मैं आशा करता हूँ की आपको मोबिलाइजेशन के रामबाण तरीके समझ होंगे। मैं आपकी कंपनी और करियर के लिए मंगल कामना करता हूँ और आशा करता हूँ की आपको ये ब्लॉग पसंद आया होगा।
किसी भी प्रकार के प्रश्न के लिए आप कमेंट कर सकते हैं और किसी अन्य विषय के बारे में जानना चाहते तो मुझे कमेंट करें मैं आपके लिए जानकारी जुटा कर ब्लॉग बना दूंगा।
तब तक के लिए अलविदा..... !!!
आपका दोस्त
गौरव उपाध्याय
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप







टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें