- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
Placement Calling Tricks: प्लेसमेंट कॉलिंग ट्रिक्स
आज का विषय बहुत ही रोचक है क्यों की इस विषय पर आपको कोई भी ब्लॉग नहीं मिलेगा। ये मेरा व्यक्तिगत अनुभव है जो आपके साथ साँझा करना चाहता हूँ।
एक अच्छा मोबिलाइजेशन ही अच्छे प्लेसमेंट के उद्देश्य को पूरा करता है। ज्यादातर PIA टारगेट मिलने के बाद भी ध्यान नहीं देते लेकिन जैसे ही बैच एप्रूव्ड होता है फिर हड़बड़ी और जल्दबाज़ी में बैच बनाते हैं जिससे की अच्छे और जरुरतमंद छात्रों तक नहीं पहुँच पाते और एक ख़राब बैच बना लेते हैं। ड्रॉपआउट को रोकने के लिए छात्रों को अनुशाषित नहीं कर पाते। PIA को हमेशा डर लगा रहता है की कहीं छात्र ट्रेनिंग छोड़ कर न चले जाएँ।
इसी डर का छात्र फायदा उठाते हैं और मन माने ढंग से ट्रेनिंग पूरी करते हैं। ट्रेनिंग उपरांत नौकरी में जो मूलभूत स्किल्स की जरुरत होती है उनका अनुसरण ट्रेनिंग पीरियड नहीं किया होता इसलिए वो एक अच्छा एम्प्लोये बनने में अक्षम होते हैं और नौकरी को दोष देते हैं।
एक अच्छा ट्रेनिंग सेण्टर चलने के लिए पहले चरण से आखरी चरण तक कदम बड़े फूंक-फूंक कर रहने चाहिए। क्युकी अगर आपने किसी भी चरण में लापरवाही बरती तो आप एक सफल PIA कभी नहीं बन पाएंगे।
इस ब्लॉग में हम केवल प्लेसमेंट की बात करेंगे। क्युकी अगर मोबिलिएशन की बात करूँगा तो आप कहेंगे की सर सारा रायता फ़ैल गया अब तो प्लेसमेंट के बारे में बताइये। मैं कोशिश करूँगा की आपका इस ब्लॉग को पढ़ने के बाद आप आपने प्लेसमेंट रेश्यो शायद सही कर पाएं। लेकिन याद रखिये मेरे द्वारा दी गयी ट्रिक्स तभी काम करेंगी जब आपके पास एक प्रभावशाली कालिंग करने वाला व्यक्ति हो। तो चलो अब चलते हैं हमारी यात्रा पर :
सामान्यतः DDU-GKY में ट्रेनिंग करने के बाद 30% छात्रों को हमें प्लेसमेंट के लिए प्रेरित नहीं करना पड़ता क्योंकि उनका उद्देश्य ही सफलतापूर्वक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद एक अच्छी नौकरी पाने का होता है। लेकिन बाकी के 70% छात्र ट्रेनिंग के बाद वापस अपने कंफर्ट जोन में चले जाते हैं यानी अपने घर चले जाते हैं जहाँ से उन्हें वापस नौकरी पर भेजना बहुत ही मुश्किल हो जाता हैं। ये मैं उस ट्रेनिंग बात कर रहा हूँ जिसने मोबिलाइजेशन, कॉउंसलिंग, स्क्रीनिंग पर ध्यान ही नहीं दिया सिर्फ जैसे बच्चे मिले उनको भर्ती करके बैच बना दिया।
आपके कालिंग करने की कला में 4 मूलभूत विषय होने चाहिए जो की शास्त्रों में भी बताये गएँ हैं।
साम : कालिंग करने का दौरान अगर कॉल उसका ट्रेनर करे तो ज्यादा प्रभावशाली होता है क्युकी एक ट्रेनर ने उस छात्र के साथ 2-3 महीने साथ गुजारे होते हैं तो वह उस छात्र के व्यवहार, रवैये, प्रकृति से भली भाँती अवगत होता है। यहाँ "साम" का मतलब है की छात्र को ट्रेनिंग के बाद नौकरी करने का फायदे, उसकी सफलता के बारे में सुझाव देकर, उसकी गुणवत्ता बताकर और उसके उज्जवल भविष्य का रोड मैप बता कर उसे नौकरी के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
उदहारण : कैसे हो राकेश, राकेश ट्रेनिंग के दौरान मैंने महसूस किया की आपके अंदर बहुत प्रतिभा छुपी है। आप अपने भविष्य को सफल बनाने में सक्षम हो। क्या आप नहीं चाहते की आप भी अपने पिता के साथ कंधे से कन्धा मिलकर घर की विषम परिस्थियों को सही करें। इस समय हमारे पास आपकी प्रतिभा और कौशल के सम्बंधित नौकरियां है , ये अवसर पता नहीं दुबारा आये या नहीं आये इसलिए आप इस मौके को न खोये और नौकरी ज्वाइन करें।
साम के अंतर्गत एक अच्छे सलाहकार बनकर समझदारी से छात्र के सपनो को उड़ान दो उसे अभिप्रेरित करो। उसको सुझाव दो और उसका मार्ग प्रशस्त करें।
दाम : अरे नहीं नहीं ! यहाँ दाम का मतलब पैसे या रिश्वत नहीं देनी। दाम का यहाँ मतलब है की आप छात्रों को मिलने वाली आर्थिक सहायता के बारे में बताइये। सरकारी पारितोषित, पुरुस्कार, आर्थिक पुरूस्कार, मान-सम्मान की संभावनाओं के बारे में बताइये।
उदहारण : प्रिये राजेश अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको नौकरी के दौरान PPS (Post Placement Support) का पैसा मिलेगा जो आपको नौकरी में छोटे-मोटे खर्चों में काम आएगा। आपका नाम सरकार की और से होने वाले आयोजनों में भी नामांकित किया जा सकता है अगर आपने एक सफल कर्मचारी के रूप में काम किया तो आपको इन आयोजनों में मंच पर हज़ारों लोगो के आमने पुरूस्कार भी दिया जा सकता है लेकिन ये सब आपकी कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा पर निर्भर करता है। आप महसूस करो की मंच पर हज़ारों लोगो के सामने आपको पुरूस्कार के साथ साथ चेक भी मिल रहा है आपके माता पिता को भी मंच पर सम्मान मिल रहा है और हज़ारों लोग आपकी सफलता पर तालियां बजा रहें है। सोचो की पूरे गाँव और परिवार में लोग आपकी प्रशंसा कर रहे हैं। लेकिन ये सिर्फ सोचने से नहीं नहीं बेटा काम करने से होगा। हमारे पास अभी बहुत सारी अच्छी अच्छी नौकरियां है, अभी मौका है फिर पता नहीं ये मौका आपको मिले या न मिले।
दंड : बहुत से छात्र आपको ही अपना मार्गदर्शक मानते हैं लेकिन किसी छोटे बहाने या परिस्थिति की वजह से वो नौकरी पर नहीं जाते ऐसी स्थिति में आप छात्र को अभिप्रेरित भरी डाट, गुस्सा या दिल पर प्रहार करने वाले शब्दों का प्रयोग करना कोई पाप नहीं है क्युकी आप बच्चे के सुन्दर भविष्य के लिए ऐसा कर रहे हैं।
उदहारण : राजेश मुझे तुमपर बहुत भरोसा था की तुम अपने माता-पिता का नाम रोशन करोगे लेकिन तुम इस छोटी की समस्या को लेकर बैठे हो। ट्रेनिंग करने के बाद भी अगर तुम्हे बेरोज़गार ही रहना था तो ट्रेनिंग में समय बर्बाद क्यों किया। जिंदगी एक बार मिलती है इस जिंदगी में, या तो एक सफल इंसान बनकर दिखाओ या कीड़े-मकोड़ो जैसी जिंदगी बिताओ। जिंदगी तुम्हारी है जैसे चाहो बिताओ। लेकिन आपके माता पिता ने जो तुम्हारे लिए सपने देखें होंगे तुम उन्हें तोड़ रहे हो। तुम मेरे फेवरेट छात्र थे। मैं हमेशा से ही तुम्हे सफल देखना चाहता हूँ। पर तुम छोटी से समस्या हुई और भगोड़े की तरह भाग गए। अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा बेटा मैंने तुम्हारे लिए दूसरी नौकरी देखी है आशा करा हूँ। तुम अपने माता-पिता का नाम रोशन करो।
भेद : भेद एक ऐसी कला है जिसमे शुभचिंतक बनकर उसको सरकार द्वारा हो सकने वाली करवाहिओं से अवगत करवाना है। प्रमाणपत्र के फायदे, नौकरी में अनुभव से होने वाले फायदे और नौकरी करने के नुकसान और साथ ही संदेह में डालने वाले वाक्यों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो की किसी भी प्रकार चेतावनी या धमकी नहीं होनी चाहिए।
उदहारण : आप कह सकते हैं की प्रिये राकेश आपके प्रमाण -पत्र के साथ साथ अगर आपके पास अनुभव प्रमाण पत्र भी हो तो आपके तरक्की के रास्ते और अधिक खुल सकते हैं। आपने जो ट्रेनिंग ली है वो पूरी तरह निशुल्क थी लेकिन ये ट्रेनिंग सरकार ने इसलिए करवाई की बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। अगर आप नौकरी नहीं करोगे तो हो सकता है सरकार की और से कोई नया कानून आ जाये।
उपरोक्त जो भी आपको टिप्स दिए गए हैं उनका इस्तेमाल छात्र के नेचर, बेहेवियर, ऐटिटूड के अनुसार किया जाना जरुरी है साथ ही कालिंग करने वाले व्यक्ति के पास वाकपटुता का कौशल होना अनिवार्य है। ये टिप्स आपको इसलिए बताई गयी है जिससे की आप छात्र की सफलता में योगदान दे सकें। एक बेरोजगार छात्र को उसकी रूचि अनुसार नौकरी दिलवा सको। इस ब्लॉक का उद्देश्य किसी छात्र को परेशान करने या मानसिक तनाव देने के उद्देशय से नहीं बनाया गया है।
आशा करता हूँ आप इन टिप्स को प्रयोग छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए काम करें।
आपका दोस्त
गौरव उपाध्याय

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें