Soft-Skill व्यवहारिक कौशल

SOFT -SKILL   व्यवहारिक कौशल 

सॉफ्ट स्किल गैर-तकनीकी कौशल हैं जो आपके काम करने के तरीके से संबंधित होते हैं। इसमें  आप सहकर्मियों के साथ कैसे बातचीत करते हैं, आप समस्याओं को कैसे हल करते हैं, आप अपने समय का प्रबंधन कैसे करते हैं, अपनी टीम को हैंडल कैसे करते हैं  और आप अपने काम का प्रबंधन कैसे करते हैं।

  • सॉफ्ट कौशल गैर-तकनीकी कौशल हैं जो कार्यस्थल में आपके प्रदर्शन को प्रभावित करते हैं।
  • सॉफ्ट स्किल के कुछ कौशल जन्म जात होते हैं तथा कुछ कौशल को अभ्यास से ग्रहण किया जा सकता है 
  • आप कार्यस्थल, आस पास के वातावरण, स्वयं अभ्यास गतिविधियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की कक्षाओं में भाग लेकर भी सॉफ्ट स्किल विकसित कर सकते हैं।
  • अपने रिज्यूमे, कवर लेटर, साक्षात्कार में प्रदर्शन भी आपके सॉफ्ट स्किल्स के अंतर्गत आता है।  
  • नौकरी के साक्षात्कार के दौरान प्रभावी सॉफ्ट कौशल के प्रदर्शन से नौकरी पाने की सम्भावना ज्यादा बढ़ जाती है।  
आपका सॉफ्ट स्किल आपके लिए कैसे काम करता है ?

सॉफ्ट स्किल्स आपके काम करने के तरीके से संबंधित हैं। सॉफ्ट स्किल्स में पारस्परिक कौशल, समाजित कौशल, संचार कौशल, सुनने का कौशल, समय प्रबंधन, समस्या-समाधान, नेतृत्व और सहानुभूति शामिल हैं।

एक नियोक्ता आमतौर पर सॉफ्ट स्किल्स वाले कैंडिडेट्स की तलाश करते हैं क्योंकि वे कार्यस्थल में उत्पादकता और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण का निर्माण करने में सक्षम होते हैं। तकनिकी ज्ञान नौकरी में विशिष्ठ भूमिका निभाता है लेकिन अगर वे अपने समय का प्रबंधन नहीं कर सकते हैं या किसी टीम के भीतर काम नहीं कर सकते हैं, तो ना  वे उत्पादकता बड़ा सकते है बल्कि कार्यक्षेत्र में आपात की स्तिथि बनाये रखते हैं।  

ज्यातर नियक्ताओं के सफल होने का राज सॉफ्टस्किल से परिपूर्ण कर्मचारियों का कंपनी में होना है। 

नियोक्ता ही नहीं अपितु व्यक्तिगत विकास या सफलता पाने के लिए भी सॉफ्टस्किल का होना अत्यंत ररूरी है।  

चलो..... !!! आपको मैं और अच्छे से समझाता हूँ।  आपने महाभारत तो जरूर देखि या पढ़ी होगी।  महाभारत में दो ऐसे किरदार हैं जिनमे आप तुलना करके समजह जाओगे की किसके व्यव्हार में सॉफ्टस्किल की प्रचुर मात्रा थी और सॉफ्टस्किल की वजह से ही वह बिना किसी पद तथा आर्थिक संसाधनों के संसार में अपना नाम प्रसिद्ध कर पाया। 

आपने महाभारत में अर्जुन का नाम जरूर सुना होगा और साथ ही एकलव्य का नाम भी सुना होगा।  

अर्जुन : - अर्जुन हस्तिनापुर  राजा पाण्डु का के 5 पुत्रों में से एक था।  आप समझ गए होंगे की जो राजा का पुत्र हो उसे किसी चीज की कमी नहीं होगी।  अच्छा गुरुकुल, अच्छा गुरु, अच्छा धनुष, उत्तम गुणवत्ता के तीर और अस्त्र-शस्त्र। 


एकलव्य :- एकलव्य भी एक निषाद राजा का पुत्र था उसके पिता का नाम श्रृंगवेर था। किन्तु ये एक छोटा था राज्य था।  एकलव्य एक भीलों की सेना बनाना चाहता था।  द्रोणाचार्य जो की क्षत्रियों के गुरु थे उन्होंने एकलव्य को धनुर्विद्या सीखने से मना कर दिया।  लेकिन एकलव्य ने हार नहीं मानी और उसने द्रोणाचार्य को अपना गुरु मान कर उनकी मूर्ति बनायीं और धनुर्विद्या का अभ्यास किया और वह धनुर्विद्या में निपुण हो गया।  


दोनों के बारे में मैंने शार्ट कहानी लिखी है क्युकी मैं यहाँ सिर्फ ये बताना चाहता हूँ की अर्जुन के पास मार्गदर्शन देना वाले गुरु और धनुर्विद्या सिखने के लिए पर्याप्त संसाधन थे किन्तु एकलव्य के पास इनमे से कुछ नहीं लेकिन फिर भी महाभारत से लेकर आज तक एकलव्य को सबसे काबिल धनुर्धारी माना गया।  

अब हम एकलव्य के सॉफ्टस्किल के बार करते हैं कि उसके अंदर कौन कौन के कौशल थे।  

1.  अनुकूलता कौशल (ADAPTABILITY):   वर्कप्लेस में अनुकूलता का अर्थ है लचीला होना और सफल होने के लिए बदलने में सक्षम होना। अनुकूलनशीलता एक कला और स्किल है जो नियोक्ता उम्मीदवारों को नियुक्त करते समय उसके व्यवहार में देखते हैं। नेतृत्व की भूमिका में कर्मचारियों को अक्सर मुश्किल परिस्थितियों का प्रबंधन करना पड़ता है जहां कोई स्पष्ट निर्देश नहीं होते हैं। उन्हें सीखना चाहिए कि कैसे अपने फैसले पर भरोसा करना चाहिए और कठिन निर्णय लेने का आत्मविश्वास होना चाहिए। 

जैसे एकलव्य अपने राज्य को छोड़ कर जंगल में जाकर धनुर्विद्या सिखने के लिए अपने आपको  तैयार किया उसे विश्वाश था  उसके द्वारा लिया निर्णय उसे विख्यात बना देगा।  जबकि अगर वह चाहता तो गुरु के शिक्षा ना देने पर वह पुनः अपने राज्य लौट जाता।  

2. सीखने की योग्यता (Quick Learner): अनुकूलता कौशल में ही सीखने की योग्यता आती है।  अगर सीखोगे नहीं को वातावरण का अनुकूल कैसे बनोगे।  जिस प्रकार अगर शेर को जंगल का राजा बने रहना है तो उसे शिकार करना सीखना पड़ेगा और अगर हिरण को शेर का शिकार बनाने से बचना है तो तेज दौड़ना सीखया पड़ेगा।  एकलव्य ने भी सोच लिया था की अगर उसे विश्व का सबसे अच्छा धनुर्धर बनना है तो उसे धनुर्विद्या सीखनी पड़ेगी। 

आज का समाज तकनिकी समाज है, आज के इस तकनिकी जीवन में अपना वर्चस्व बनाये रखना है तो नयी नयी  चीजों को सीखना पड़ेगा।  

3. दृढ़ता (Perseverance) : जब एक एकलव्य ने सोच लिया की मुझे अब किसी भी स्तिथि  धनुर्विद्या सीखनी है तो उसने शायद ही कभी जंगल छोड़ कर कंफर्ट जाने यानि घर जाने  का दबाव महसूस हुआ होगा। ऐसे लोगों को अपने काम में आने वाली हर चुनौती रोमांचक लगती है और वे अपने काम के प्रति समर्पित रहते हैं ऐसे लोग मुश्किल होने पर भी आगे बढ़ते रहते हैं । इसी तरह वे सकारात्मक बने रहने में सक्षम थे, अगर आप जॉब कर रहे हैं या अपना बिज़नेस कर रहे हैं तो अपनी टीम के सदस्यों को मुश्किल समय में केंद्रित रहने के लिए प्रोत्साहित करें ।

4. समस्या सुलझाने की क्षमता (Problem Solving Ability) : अक्सर हमें ये तो पता होता है की करना क्या है? लेकिन इस बात से हमेशा चिंतित होते हैं की करना कैसे है? जब आप कुछ करने लगते हैं तो आपको बहुत सारी समस्याएं होती है जैसे आर्थिक समस्या, संसाधन जुटाने की समस्या आदि।  मैंने एक मूवी में सुना था की छोटी सोच समस्या खोजती है जबकि एक बड़ी सोच समस्या का समाधान खोजती है।  जब एक एकलव्य अपने राज्य को छोड़ कर जंगल में धनुर्विद्या का अभ्यास कर रहा था तो उसे भी बहुत सी समस्याएं आई होंगी लेकिन उसने अपनी दृढ़निश्चय और चतुराई से उन सभी समस्याओं के निपटने का रास्ता खोज ही लिया होगा।  

5. जिज्ञासा (Curiosity) : यदि आप जानते हैं कि जीवन को बेहतरीन तरीके से जीना है या सफलता हांसिल किसी भी कीमत में करनी ही है, तो "परिवर्तन" आपको डराता नहीं है बल्कि आपको और रोमांचित करता है और आप अपने सवालों के उचित जवाब खोजने निकल पड़ते हैं। महात्मा बुद्ध हो या स्वामी विवेकानंद इनके अंदर जिज्ञासा थी और उस जिज्ञासा को शांत करने के लिए और अपने अंतर्मन में सवालों के तूफ़ान को शांत करने के लिए उन्होंने आध्यत्मित मार्ग को चुना और विश्वविख्यात हो गए।  जो कुछ भी सामने आता है वह आपको उत्सुक बनाता है। और जब आप उत्सुक होते हैं, तो आप जांच करना चाहते हैं। आप विचारों, सुझावों या रचनात्मक आलोचना से डरते नहीं हैं।

यहाँ इस ब्लॉग में मैंने कुछ ही व्यव्हार कौशल की बात की है अगले ब्लॉग में हम और अन्य 5 नयी सॉफ्टस्कील्स की बात करेंगे।  मैं 5-5 सॉफ्टस्किल ही इसलिए लिख रहा हूँ ताकि आपको ब्लॉग लम्बा न लगे साथ ही आपकी जिज्ञासा बनी रहे।  मैं आशा करता हूँ की आप इन सभी सॉफ्टस्किल के बिंदुओं को ध्यान से पढ़ेंगे और अपने जीवन में ढालने का प्रयास करेंगे लकिन आप इन्हे जब ही ढाल पाएंगे जब आपके जीवन में कुछ सपने होंगे और आप उन सपनो को पूरा करने में गंभीर है।  यदि सिर्फ टाइम पास के लिए पढ़ रहे हैं तो ये ब्लॉग आपके लिए किसी भी प्रकार फायदेमंद नहीं है। 

नए बिंदुओं के साथ जल्दी ही मिलता हूँ। 

आपका दोस्त 

गौरव उपाध्याय 

टिप्पणियाँ