- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
अनुकूलन क्षमता - ADAPTABILITY
जॉब या नौकरी में अनुकूलता क्षमता का अर्थ है लचीला होना और सफल होने के लिए वातावरण के अनुकूल होना या अपने आपको जॉब प्रोफाइल के अनुसार बदलने की कला है । अनुकूलन क्षमता एक प्रकार का सॉफ्ट स्किल का गुण है जो एक कंपनी अपने कर्मचारी में खोजती है । नौकरी में बहुत बार कर्मचारी को ऐसे काम करने पड़ते हैं जिनके बारे में ना तो कोई रोड मैप होता है और ना ही किसी प्रकार के स्पष्ट निर्देश। कई बार तो स्वयं ही परिस्तिथियों को समझदारी से समझना पड़ता है और परिस्थितियों का सामना कर सकारात्मक परिणाम देने होते हैं ऐसे में अनुकूलन क्षमता होना बहुत ही ज्यादा अनिवार्य हो जाता है।
कई बार नियोक्ता आपका स्थान्तरण किसी और स्थान पर करने की बात कह कर या पूछ कर आपकी प्रतिक्रिया जांचने का प्रयास करते हैं। यदि स्थान परिवर्तन के बारे में सुनकर आपके चेहरे पर निराशा के भाव नहीं आते या आप ऐसी स्थति के लिए तुरंत मना कर देते हैं तो नियोक्ता आपके विषय में नकारात्मक इरादा बना लेता है।
नए स्थान पर जाने के लिए तुरंत "हाँ" कर देना और साथ ही नए स्थान पर जाकर भी आपकी कार्यकुशलता में रत्तीभर कमी ना आये तो समझ लीजिये की आप अपने आर्गेनाइजेशन में एक सम्मान जनक स्थान बना चुके हैं। कंपनी किसी भी कीमत कर आपको खोना नहीं चाहेगी।
आपको समझना चाहिए की अनुकूलन क्षमता बढ़ा कर आप किस प्रकार कठिन निर्णय लेते हैं और आत्मविश्वाश से भर कर काम करते हैं।
यदि आप क्विक लर्नर हैं या आप किसी भी प्रकार के परिवर्तनों को ख़ुशी से स्वीकार कर लेते हैं तो समझ लीजिये की आपमें अनुकूलन क्षमता पहले से विध्यमान है। अनुकूलन में निम्न विषय भी शामिल हैं अर्थात आप अपनी अनुकूलन क्षमता कैसे बढ़ा सकते हैं उसके लिए निम्न बिंदु दिए गए हैं कृपया ध्यान से पढ़े।
1. सीखने की ललक : जिस प्रकार पक्षी जीवन जीने ले लिए उड़ना सीखते हैं और शेर के बच्चे शिकार करना अब आपसे सवाल ये है की यदि पक्षी के बच्चे उड़ना न सीखे और शेर के बच्चे शिकार करना ना सीखे तो क्या होगा?
सीधी से बात है यदि पक्षी उड़ना नहीं सीखेंगे तो उनका शिकार कोई भी कुत्ता या बिल्ली कर लेंगे और उन्हें अपने जीवन से हाथ धोना पड जाएगा ठीक इसी प्रकार अगर शेर के बच्चे शिकार करना नहीं सीखेंगे तो घास तो खाएंगे नहीं, भूखे मर जाएंगे।
आप भी यदि अपना आर्थिक स्तर ऊँचा करना चाहते हैं या इस आधुनिक दुनिया में जीवित रहना चाहते हैं तो आपको आपने काम के बारे में, जगह के बारे में सीखना ही पड़ेगा।
2 जिद करो : एक बार मैंने एक अखबार के इस्तहार में देखा की "जिद करो दुनिया बदलो" आज सच में मुझे ये बात याद आ गयी। अगर आप अपनी घिसी पीती जिंदगी जी रहे हैं तो अपने रिपोर्टिंग अफसर से नए प्रोजेक्ट, नए काम नयी जगह जाने की जिद करो। अपने काम में कुछ नया रोमांचक अध्याय जोड़ो। आज का समय लकीर पीटने का नहीं बल्कि नयी स्किल सिखने का है अपने आप में नए सुधार करो और ज़माने के साथ चलो। जो बदलता हैं वो या तो ख़तम हो जाता है या लोग उसे अपने जीवन से निकल देते हैं जैसे अम्बेसडर कार का हुआ था।
3. उपाय/संसाधन खजिये : जब हम छोटे थे तो हमें भूक लगती थी तो माँ को बोलते थे और पैसे चाहिए होते थे तो पिताजी से कहते थे और हमारी समस्या का समाधान हो जाता था। लेकिन सोचो घर में हम अकेले हैं और हमें अपने जीने के लिए संसाधनों की जरुरत पड जाये तो हम क्या करते हैं।
भले ही हमें खाना बनाना न आये फिर भी जैसा बनता है वैसा बना लेते हैं और अपनी भूख शांत कर लेते हैं। ये मैंने सिर्फ आपको एक उदाहरण दिया है उसी प्रकार जब हम काम पर या जॉब पर होते हैं तो अक्सर रिव्यु मीटिंग ये आम सभा में हम अपनी समस्या ही बताते हैं हमने कभी समस्या के समाधान के बारे में अपने मैनेजमेंट को नहीं बताया होगा। अगर हम हमेशा ऐसा करते हैं तो समझ लीजिये की मैनेजमेंट आपको काम चोर या बहाने बाज समझने लग जायेगी। मीटिंग में समस्या तो बताइये लेकिन उसके साथ साथ उस समस्या से निपटने के विकल्प भी बताइये या आपने समस्या के समाधान के लिए क्या-क्या कदम उठाये वो बताइये।
4. जिज्ञासा : आपने कभी छोटे बच्चों को सवाल पूछते देखा होगा। हमें कई बार उनके सवालो पर गुस्सा भी आता होगा या कभी हमारे उनके सवालों के जवाब नहीं होते। ठीक इसी प्रकार आपके अंदर भी आपने काम को जानने, नए प्रोजेक्ट को समझने, कंपनी के विज़न/ मिशन के बारे में जिज्ञासा होनी चाहिए। ताकि आप अपने काम को कंपनी के मिशन और विज़न से जोड़ पाए साथ ही आपको ये भी जानने की जिज्ञासा होनी चाहिए की आपके लिए नया क्या है जो आपको औरों से अलग/काबिल बनाता है। आपकी अंदर जिज्ञासा होनी चाहिए की कंपनी के उद्देश्यों को पूरा करने में आपका अल्पकालीन और दीर्घकालीन क्या लाभ हैं।
5 ताल-मेल व सहयोग : अनुकूलता का मतलब है सब कुछ हमारे हिसाब से होना ...... हाहाःहाहाः
क्या कभी ऐसा हो सकता है सब कुछ हमारे हिसाब से चलता रहे। जी हाँ सब कुछ हिसाब होने लगेगा अगर आप अपनी टीम के साथ ताल-मेल रखो। साथ ही टीम और अपने सहकर्मियों का कंपनी के उद्देश्यों को पूरा करने में उनकी मदद और मार्गदर्शन करो। अगर टीम को एक बार आपने ये महसूस करा दिया की कंपनी के उदेश्यों को पूरा करने में ही सभी का कार्मिक और आर्थिक हित है और केवल आप ही वह व्यक्ति हैं जो उनके हितों की रक्षा और कंपनी के सही दर्जा दिलाने में उनका सहयोग करेंगे।
बस फिर क्या है सब कुछ आपके हिसाब से ही होना शुरू हो जायेगा। किसी ने ठीक ही कहाँ है अगर आप या चाहते हैं की सब आपका साथ दें और सब आपका सम्मान करें तो पहले दिल जीतों और ये महसूस कराओ की आप को भी कर रहे हैं वो कंपनी के हित में और अपने अधीनस्तों के हित में ही काम कर रहे हैं।
आशा करता हूँ की आपको ये ब्लॉग पसंद आया होगा। भविष्य में यदि किसी विषय पर आपको जानकारी चाहिए तो कृपया कमेंट में अपनी राय लिखिए। तब तक के लिए अलविदा
आपका दोस्त
गौरव उपाध्याय
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें