- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
COMPROMISE - समझौता करना
प्रिये दोस्तों
कैसे हैं आप ? आज आपके लिए बहुत ही पेचीदा विषय लेकर आया हूँ जिसके बारे में लगभग सभी लोग जानते तो है लेकिन समझते बिलकुल भी नहीं।
समझौता करना एक सामान्य प्रक्रिया है लेकिन ये प्रक्रिया जो अपने जीवन में अप्लाई कर लेता है उसका भविष्य निश्चित ही अच्छा होता है।
कोम्प्रोमाईज़ का सबसे अच्छा उदाहरण माता-पिता होते हैं। कैसे इसके बारे में मैं आपको बताऊंगा। हम सब के जीवन या भविष्य को उज्जवल करने के लिए हमारे माता-पिता ने बहुत सारे समझौते किये होंगे। उन समझौतों के बारे में हम कल्पना भी नहीं कर सकते। एक पिता अपने बच्चे को सफल इंसान बनाने के लिए उसे उच्च शिक्षा के लिए धन राशि का इंतज़ाम करता है। वो धन राशि उसकी मासिक आमदनी से काफी काम होने के बावजूद वो अपने बच्चे को निराश नहीं करता बल्कि कैसे भी अपनी सुख सुविधाओं से समझौता करके, अपने बच्चे की खुशियों में धन राशि के कारण समस्या नहीं आने देता।
माता-पिता अपने जीवन में सिर्फ समझौता ही नहीं करते अपितु त्याग भी करते हैं। जब एक माँ के छोटा शिशु होता है तो वो अपने स्वाद के समझौता करती है ताकि स्तन-पान करने वाले शिशु को अच्छा पोषित दूध पीला सके। वह कभी भी गरिष्ट और तामसी भोजन ग्रहण नहीं करती क्युकी उसे पता है की अगर वो इस तरह का भोजन करेगी तो उसके शिशु के अंदर भी बीमारी होने की सम्भावना बढ़ जाती है या बच्चे के स्वस्थ पर बुरा असर पड सकता है। इसलिए वो अपनी स्वाद व इच्छाओं पर नियंत्रण कर समझौता करती है और कुछ महीनो के लिए स्वादिष्ट, गरिष्ट और तामसी भोजन का त्याग करती है।
इसी प्रकार एक प्रोफेशन जीवन में भी कई ऐसे पहलू हैं जहाँ त्याग और समझौते के जरुरत होती है जोकि आपके सुन्दर और सफल भविष्य का निर्माण करती हैं। नौकरी में समझौते का मतलब है की आप अपने व्यक्तिगत जीवन और प्रोफेशनल जीवन में तालमेल कैसे बैठाते हैं या दोनों के बीच संतुलन कैसे बैठाते हैं। जिसमे आपको समझौता करने या त्याग करने की बहुत जरुरत है।
अब आते हैं सकारात्मक पहलु पर ! एक सकारात्मक सोच वाला कर्मचारी कभी भी समझौता नहीं करता बल्कि परिवर्तनों को ख़ुशी से स्वीकार करता है, चुनौतियों के साथ जीवन जीने से वह अपने आपको को सुदृढ़ और मजबूत बनाता है। चुनौतियों से अनुभव लेता है और स्वयं के भीतर प्रॉब्लम सॉल्विंग एबिलिटी को विकसित करता है। त्याग करना और समझौता करना भी जीवन बेहरीन बनाने का एक तरीका है। जिस प्रकार मेहँदी जितनी रगड़ी जाते हैं उतनी ज्यादा रंग लाती है।
जीवन का आनंद बिना चुनौतियों, त्याग और समझौते के बिना नहीं लिया जा सकता। जिस प्रकार काली रात से बाद सवेरे का आनंद अलग आता है, ठिठुरती ठण्ड के बाद सूरज के पहली किरण का अपना ही मज़ा है उसी प्रकार चुनौतियों, त्याग और समझौते के बाद मिलने वाली सफलता की ख़ुशी ही बहुत अलग और आनंद देने वाली होती है।
आशा करता हूँ आपको ये ब्लॉग पसंद आया होगा। ये मेरे विचार हैं। अगर आप मेरी बात से सहमत हैं तो कृपया कमेंट करें और आपको ये ब्लॉग पसंद आया तो अपने दोस्तों को शेयर करें।
नए ब्लॉग में फिर मिलते हैं तब तक के लिए मुझे इजाजत दीजिये।
आपका दोस्तों
गौरव उपाध्याय
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें