- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
रचनात्मक सोच - CREATIVE THINKING
सॉफ्टस्किल की इस श्रृंख्ला में आपका फिर से स्वागत करता हूँ और आशा करता हूँ की आपको मेरे द्वारा पूर्व में जो ब्लोग्स पोस्ट किये गए हैं वो आपको पसंद आये होंगे। आप लोगों से विनम्र निवेदन है की कृपया आप मेरे पोस्ट पर एक कमेंट जरूर करें ताकि मुझे आपके द्वारा प्रेरणा और मोटिवेशन मिलता रहे। आज का हमारा विषय है रचनात्मक सोच या क्रिएटिव थिंकिंग। ये सॉफ्टस्किल का एक महत्वपूर्ण तत्व है। जो की पत्थर को भी भगवान् बनाने की क्षमता रखता है। आइये इसके बारे से चर्चा करते हैं।प्रश्न : रचनात्मक सोच क्या है ?
उत्तर : गरीब और अमीर में तथा एक गुणवत्ता वाले कर्मचारी और सामान्य कर्मचारी में क्या अंतर है कभी सोचा है। गरीब, अमीर, सामान्य कर्मचारी और गुणवत्ता वाले कर्मचारी अपने जीवन में सभी सामान प्रकार के काम करते हैं किन्तु सामान्य कामों को अलग तरीके से करना ही एक व्यक्ति को अमीर तथा सामान्य कर्मचारी को गुणवत्ता वाला कर्मचारी बनता है। किसी भी काम पर नए तरीके से विचार करके उसे क्रियान्वित करना ही रचनात्मक सोच है।
मैंने बहुत साल पहले कही पढ़ा था की एक जहाज पर धूम्रपान करना निषेद था तो विल्स नामक सिगरेट वालों ने उस जहाज पर अपना इस्तेहार लगाने की अनुमति मांगी तो जहाज की समिति ने कहा की इस जहाज पर सिगरेट पीना मना है तो आप इस्तहार कैसे लगा सकते हैं। इस पर सिगरेट कंपनी वाले बोले के अगर आपको इस्तेहार अच्छा ना लगे या उसमे कुछ गलत लगे तो हम इस्तेहार हटा देंगे। कंपनी ने बड़े बड़े अक्षरों से लिखा "इस जहाज पर सिगरेट पीना मन है, "विल्स" भी नहीं " इसमें उन्होंने अपनी सिगरेट को ज्यादा महत्व दिया इसे कहते हैं रचनात्मक सोच। मैं यहाँ आपको बिलकुल भी धूम्रपान करने की सलाह नहीं दे रहा । ये सिर्फ मैंने आपको उदाहरणार्थ बताया है। रचनात्मक सोच में निम्न शामिल हैं :-
- समस्या को देखने का नया दृष्टिकोण यानी समस्या में ही समाधान खोजने प्रयास करें।
- डेटाबेस के इतिहास को देख कर नयी संभावनाएं या सतर्कताओं पर विचार करें।
- नए उत्पाद के विक्रय के लिए नए भावनात्मक तरीके खोजे।
रचनात्मक सोच एक कला है जिसे कोई भी अभ्यास के जरिये विकसित कर सकता है। रचनात्मक सोच के परिणाम बहुत ही आश्चर्यजनक या बहुत ज्यादा जोखिम भरे भी हो सकते हैं।
प्रश्न : रचनात्मक सोच कैसे काम करती है ?
उत्तर : कार्यस्थल के विभिन्न चरणों में रचनात्मक सोच शामिल है आप कई बार कार्यस्थल में असमंजस की स्थिति में होते हैं और आपको तुरंत और सटीक निर्णय लेने होते हैं। ये सटीक और तुरंत निर्णय ही आपकी रचनात्मक सोच को प्रदर्शित करती है। रचनात्मक सोच काम के विभिन्न पहलुओं में देखने को मिल सकती है। वो विभिन्न पहलु निम्न प्रकार है :
1 . सृजनात्मक विचार : ऐसे विचार जो किसी नयी सोच या नए उत्पाद को जन्म देती है उसे सृजनात्मक विचार कहते हैं जो भी वैज्ञानिक इस दुनिया में हुए हैं उन्होंने जो भी खोज की, उस खोज से पहले उनके मस्तिष्क में एक विचार आया। विचार ने ही उस खोज का रोड मैप तैयार हुआ उसके बाद उन्होंने अपने विचार को आकार देना शुरू किया। आप किसी भी वैज्ञानिक की जीवनी पढ़ेंगे तो पाएंगे की सबसे पहले उनके हालातों या परिस्थितियों ने एक ऐसे विचार को जन्म दिया जिसकी वजह से वो विख्यात हो गए।
2. समस्या समाधान : जीवन का दूसरा नाम समस्या है और जीवन खूबसूरत तरीके से जीना समस्या का समाधान करना है। आपने भी अपने जीवन में बहुत सारी समस्याओं सामना किया होगा या अपनी समस्या के समाधान के लिए किसी बुद्धिजीवी व्यक्ति के समक्ष जरूर गए होंगे। भलेही समस्या पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक या कार्मिक हो। समस्या समाधान के यदि आपको गुण सीखने हो तो एक बार "श्रीमद भगवतगीता " जरूर पढ़े उसे भगवान् श्री कृष्ण ने मानव की सभी समस्याओं के हल बहुत ही खूबसूरत और आसान शब्दों में समझाएं है।
समस्या समाधान अपने कौशल के उपयोग के साथ-साथ बुद्धि का इस्तमाल करना भी है। सृजनात्मक सोच के बहुत से प्रकार हैं जिनमे शामिल है :
1. विश्लेषण करना : किसी भी समस्या के समाधान से पहले उसे रूठ-कॉज को जानना जरुरी है। एक रचनात्मक सोच का कौशल रखने वाला व्यक्ति कभी भी समस्या के उत्पन्न होने के कारण जाने उचित निष्कर्ष या समाधान पर नहीं पहुँचता।
2. ग्रहणशीलता : नए विचारों को एक अच्छे श्रोता की तरह सुनना और उन्हें खुले दिमाग से ग्रहण करना ग्रहणशीलता कहलाता है। अगर आप एक अच्छे रचनात्मक सोच वाले व्यक्ति बनाना चाहते हैं तो सुनना और ग्रहण करना सीखें पड़ेगा। क्योकि अगर आप सिर्फ अपना अंदाजा लगा कर निर्णय लोगे तो आपको पछताना पड़ सकता है। जिस प्रकार न्यायधीश दोनों पक्षों की बातों को सुनता है ग्रहण करता है फिर आत्ममंथन करता है फिर अंत में निर्णय सुनाता है आपको भी वैसा ही करना है।
एक फिल्म (चलचित्र) है जिसका नाम है "बदमाश-कंपनी" जो की पूरी तरह सृजनत्मक या रचनात्मक सोच पर बनी है जिसमे एक डायलॉग है की एक "बड़ा से बड़ा बिज़नेस पैसे से बड़ा नहीं, एक बड़े आईडिये से बड़ा होता है। "
एक नए और बड़े आईडिये के लिए मैं ईश्वर मंगल कामनाएं करता हूँ।
आशा करता हूँ आप भी जल्दी ही एक सफल इंसान बने।
आपका दोस्त
गौरव उपाध्याय
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें