DEPENDABILITY - निर्भरता

DEPENDABILITY - निर्भरता


नमस्कार दोस्तों 


आशा करता हूँ आप लोग अच्छे होंगे।  सर्दियों का मौसम जा चूका है गर्मियों के मौसम का आगमन हो चूका है।  हम सॉफ्टस्किल के इस श्रृंखला में आप सभी का एक बार फिर से स्वागत करते हैं।  आज का हमारा विषय है DEPENDABILITY यानी निर्भरता।  




जैसा के आप जानते हैं संसार में सभी लोग किसी न किसी प्रकार किसी न किसी पर निर्भर रहते हैं।  जैसे छोटे बच्चे अपने माता पिता पर।  टीम के लीडर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर और संसार से सभी लोग पृक्रति पर निर्भर  रहते हैं।  लेकिन  आज हम यहाँ कॉर्पोरेट वर्ल्ड में होने वाले निर्भरता पर बात करेंगे।  


यदि आप एक कंपनी में काम  करते हैं तो आपने टीम लीडर या टीम के सदस्य के रूप में जरूर काम किया होगा।  कपय में काम करने से पहले कंपनी के द्वारा और ओर्गनइजेशनल चार्ट बनाया जाता है जिसमे सोपंबद्ध प्रबंधन व्यवस्था का गठन किया जाता है जिसमे सबसे ऊपर कंपनी के मालिक या हितधारक होता हैं उनको कंपनी के वरिष्ठ स्तर का प्रबंधक रिपोर्ट करते हैं।  वरिष्ठ स्तर  प्रबंधकों को मध्यम स्तर के प्रबंधक रिपोर्ट करते हैं।  मध्यम स्तर के प्रबंधकों को निम्न स्तर के प्रबंधक रिपोर्ट करते हैं और उनके निचे सुपरवाइजर, एक्सेक्यूटिवेस, फोरमैन, हेल्पर, ऑपरेटर आदि काम करते हैं।  


इन सबका मतलब है की पूरा मैनेजमेंट किसी न किसी तरीके से एक दुसरे पर निर्भर रहता है।  किसी भी संघठन को सुचारु रूप से चलाने  के लिए और दिन प्रतिदिन तरक्की के लिए ऊपर से लेकर निचे तक एक सामंजस्य होना बहुत जरुरी है।  


उच्च स्तर के प्रबंधकों द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए जाना जरुरी है जिन्हे समझना आसान हो उन निर्देशों में किसी भी प्रकार के संदेह की सम्भावना ना हो क्युकी जबतक निर्देश स्पष्ट नहीं होंगे परिणाम का सकारत्मक होना भी उतना ही कठिन होता है।  


कंपनी  का सोपानबद्ध  प्रबंधन व्यवस्था एक प्रकार की चैन है। चैन की यदि एक कड़ी भी कमजोर पड़ जाए तो साड़ी प्रबंधन व्यवस्था चरमरा जायेगी।  कंपनी के सभी लोग एक दुसरे पर इल्जाम लगाएंगे और अपनी नौकरी बचने की कोशिश करेंगे।  


लोगों की पहचान करने के  लिए मैं पहले ही २ ब्लॉग लिख चूका हूँ यदि आपने वो ब्लॉग नहीं पड़े तो अब जरूर पढ़ लीजिये ताकि आप अपनी कंपनी में सकारात्मक रवैये (Positive Attitude ) वाले ही कर्मचारियों का चयन कर सकें।  


मैनेजमेंट के तरफ से स्पष्ट निर्देश देना जरुरी है और अधीनस्थों की और से उन निर्देशों का पालन करना जरुरी है यदि किसी प्रकार का संदेह हो तो निसंकोच अपने संदेह का निवारण करना चाहिए।  क्युकी एक असमंजस की स्तिथि कंपनी को करोड़ों रूपये का नुकसान करा सकता है।  


डिपेंडेंट रहना कोई बुरी बात नहीं है।  


जैसे मैं आपको एक फार्मासूटिकल कंपनी का उदहारण देता हूँ जैसे की उच्च मैनेजमेंट दवाइयों के लिए ग्राहक तैयार करते हैं और साथ ही उस विशेष दवाई को बनाने के लिए पूँजी और संसाधन उपलब्ध करते हैं। मध्यम प्रबंधन उस दवाई का निर्माण कैसे होगा।  उसमे कौन कौनसी ड्रग (दवाइयों का कच्चा माल )  का इंतज़ाम करना है।  कितने दिन में बनेगी।  सारी योजना बनाते हैं।  निम्न स्तर के प्रबंधन उन कच्चे माल तथा समय के प्रबंधन के ध्यान में रखते हुए मैनपावर की व्यवस्था करते हैं। 


अंत में सुपरवाइजर व् टीम लीडर लेबर के सहायता से उस योजना को समय पर पूरा करते हैं यानी इस पूरे उदहारण को देकः जाए तो  सभी स्तर के प्रबंधन एक दुसरे पर निर्भर होते हैं। 


यदि सभी लोग अपने जिम्मेदारी को अच्छे  तरीके सा निभाए तो कंपनी को अपने विज़न और मिशन को सफलता पूर्वक पूरा करने से कोई नहीं रोक सकता। 




क्या  आप एक कर्मचारी हैं ?

यदि हाँ तो एक बार ये जरूर सोचिये की क्या आप कंपनी के लिए अपना काम पूरी जिम्मेदारी से कर रहे हैं? जो कंपनी आपको पारिश्रमिक दे रही है क्या आप उस पारिश्रमिक का पूर्ण भुगतान कर रहे हैं? यदि इन सबका जवाब सही हाँ में है तो समझ  कंपनी जरूर ग्रो करेगी।  


ये ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद। आप मरे यूट्यूब चैनल पर भी विजिट कर सकते हैं 


www.youtube.com/@growdear 

 

नए ब्लॉग में फिर से मिलते हैं जब तक के लिए अल्विका 

गौरव उपाध्याय 

टिप्पणियाँ