Leadership skill - नेतृत्व कौशल

 LEADERSHIP SKILL  - नेतृत्व कौशल

हेलो दोस्तों 

आशा करता हूँ आप सभी अच्छे होंगे।  



आपके रूचि को देखते हुए मैंने आज एक नया और बेहतरीन विषय पर लिखने के बारे में सोचा वैसे तो आपको इंटरनेट पर लीडरशिप के बारे में बहुत सी जानकारी मिल जाएगी लेकिन मैं अपने सरल अंदाज में आपको और भी ज्यादा बेहतरीन ढंग से समझाने के कोशिश करूँगा।  

लीडरशिप के बारे में बहुत से दार्शनिक, बुद्धिजीवी व्यक्तियों में बहुत कुछ बताया है जिसमे से मुझे सबसे अच्छी टिप्पणी जो लगी वो है "एक नेता लोगों को वहीँ ले जाता है जहाँ वे जाना चाहते हैं जबकि एक महान नेता लोगों को वहां ले जाता है जहाँ वे जाना नहीं चाहते लेकिन उन्हें वहां होना चाहिए। " - रोज़ालिन कार्टर 

ये लाइनें मैं जितना समझ पाया हूँ वो मैं आज आपके साथ साँझा करूँगा।  जैसा की आपको पता है की भारत में अधिकतर लोग जीवन को बिना लक्ष्य के जी रहे हैं।  यहाँ बिना लक्ष्य का मतलब है  की लोग अपनी आजीविका कमाने के लिए कुछ  ना कुछ काम तो जरूर कर रहें हैं लेकिन उस काम में ना तो उनकी रूचि है और ना ही जीवन का धेय्ये।  वो काम तो कर रहे हैं लेकिन उस काम को सिर्फ जीविका या सैलरी कमाने के लिए कर रहे हैं जिससे की उनके  घर और परिवार का गुजारा चलता रहे।  

वो स्वम के भीतर छुपी अपार शक्ति और क्षमता को पहचान नहीं पाते वो जीवन को ऐसे जीते हैं जैसे किसी बहते पानी में कागज की नाव बना कर छोड़ दी हो।  जिसका स्वयं का कोई निर्णय ही नहीं होता वो सिर्फ धारा के साथ बहती रहती है और अंत में किसी पथ्थर या चट्टान से टकराकर ध्वस्त हो जाती है। 

मैं यहाँ एक लीडर की बात कर रहा हों लीडर वो होता है जो आपकी वास्तविक potential  (सम्भावना) को समझता है और उसे चर्म तक ले जाता है।  एक लीडर के पास वो आँखे होती है जो आपके भीतर छुपी क्षमताओं को समझता है और साथ ही आपकी क्षमताओं का सदुपयोग कंपनी के विज़न, मिशन, लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए  करता ही है साथ ही आपको भी कुशल के अंतिम छोर तक पहुंचाता है।  

एक लीडर दृढ़निश्चयी होता है एक लीडर एक बार जो ठान ले उसके लिए कटिबद्ध होता है और उसका निशचय अटूट होता है।  एक नेता चरित्रवान होता है जिसके पास सिर्फ शब्दों की कला ही नहीं अपितु वास्तविक कला भी होती है।  जो लोगों को बाँध कर रखता है।  

एक लीडर के पास प्रतिभाओं  होता है।  व्यक्तिओं और अधीनस्थों का उस पर विश्वास होता होता है।  अधीनस्थ जानते  वो उनकी जीवन की नैया का मल्लाह है जो उन्हें परिणाम और सुखद लक्ष्य के करीब ले जायेगा।  

एक लीडर अपनी प्रकृति से लोगों पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ता है जो लोगों पर प्रभाव डालता है और लोग उनके साथ कंधे से कन्धा मिला  कर काम करने को तैयार होते हैं।  

एक लीडर संचार कौशल का धनी होता है।  उसे शब्दों का सही इस्तेमाल करना और शब्दों का जादुई चमत्कार दिखाना आता है लेकिन वो शब्दों का इस्तेमाल स्वार्थ हेतु नहीं करता बल्कि सामाजिक हित, जनहित या संगठनात्मक हित के लिए करता है।  

एक लीडर साहसी  होता है जो लिए गए निर्णय से होने वाले नकारात्मक परिणामों की जिम्मेदारी लेता है और सुखद व सकारात्मक परिणामों के लिए अपनी टीम को श्रेय देता है।  इस दुनिया में सभी लोग सपने देखते हैं और एक लीडर वो होता है जिसके साथ काम करने के लिए लोग ख़ुशी से तैयार रहे जहाँ लोगों को विश्वाश हो की इस व्यक्ति के साथ काम करते उनके सपने पूरे हो सकते हैं।  



लीडर वो होता है जिसके पास चापलूसों की भीड़ नहीं बल्कि वास्तविक क्षमता वाले लोग होता हैं।  अब मैं अंत में ये बताना चाहता हूँ की मैंने कहानी किसी महान व्यक्ति के शब्द सुने थे ठीक  याद तो नहीं लेकिन  उसमे लिखा था की एक महान लीडर नए लीडर बनता है अनुयायी नहीं। 

लीडरशिप को समझने के लिए आप ये फ़िल्में देख सकते हैं : लगान, चक-दे-इंडिया, कोच कार्टर, 300, बिगिल (साउथ की मूवी) 

इसी के साथ मैं आज का विषय यही इतिश्री करता हूँ नए विषय के साथ जल्दी ही मिलते हैं।  


टिप्पणियाँ