- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
LISTENING - श्रवण करना (सुनना)
आपने अक्सर अपने माता पिता से ये जरूर सुना होगा की "तुम कभी सुनते नहीं हो", ज्यादातर लोग अपने जीवन में सुनाने से ज्यादा बोलने पर ध्यान देते हैं लेकिन आज हम इस ब्लॉग में पढ़ेंगे की सुनना किस प्रकार हमारा जीवन बदल सकता है। आपको बहुत से पौराणिक कहानियों में भी भी सुनने के महत्व बताये गए हैं तो फिर समय बिना बर्बाद किये मैं गौरव उपाध्याय आपका एक बार फिर से मेरे नए ब्लॉग में स्वागत करता हूँ।
ध्यान से सुनने के महत्व को हम एक उदहारण से समझते हैं। आप सबने महाभारत की कहानी तो सुनी ही होगी। महाभारत में कुरुक्षेत्र की रणभूमि मैं दोनों सेनाओं के बीच भगवान् श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता के 18 अध्याय सुनाये और वो सभी अध्याय अर्जुन ने ध्यान से सुने और उसका परिणाम आपको पता है की उन्होंने सफलतापूर्वक महाभारत का युद्ध जीत लिया।
एक बार भगवान् शिव से माता पार्वती ने महामृत्युंजय यानी मृत्यु पर विजय पाने की कहानी सुनाई थी किन्तु कहानी सुनते समय माता पार्वती सो गयी और वो कहानी पेड़ पर बैठे तोते के बच्चे ने ध्यान से सुनी और वो अमर हो गए और शूक जी के नाम से प्रसिद्द हुए।
बहुत से बुद्धिजीविओं ने हमें समझाया है की यदि हम एक अच्छे श्रोता नहीं बन सकते तो कभी एक अच्छे वक्ता नहीं बन सकते जबकि बिना सुने अपने बात रखेंगे तो आपकी नकारात्मक छवि लोगों के सामने प्रस्तुत होगी और हो सकता है आप हंसी पात्र बन जाएँ।
यदि आप ध्यान से सुनते हो तो बोलने वाले व्यक्ति को आप अपनी सहानुभूति प्रदर्शित करते हैं सुनना, ध्यान से सुनना, चेहरे की भावभंगिमाओं के साथ सुनना ये सभी अलग अलग तरीके से सुआनन है इसके विपरीत सिर्फ सुनना लेकिन किसी काम में लगे रहना, बिना ध्यान दिए सुनना, सुनने के बाद कोई क्रिया या प्रतिक्रिया न देना आपके नकारात्मकता को प्रदर्शित करता है।
ध्यान से सुनने के फायदे :
1. आप बातें आसानी से समझ लेते हैं।
2. ध्यान से सुनने पर आप वक्ता के मन के भाव भी समझ जाते हैं।
3 आपको योजना बनाने में मदद मिलती है।
4. आप अपना प्रतिउत्तर प्रभावशाली ढंग से दे सकते हैं।
5. आप स्तिथि को समझने में सहजता महसूस करते हैं।
6. आपको निर्णय लेने में मदद मिलती है।
7. वक्ता की मनोस्तिथि पर काम करने में आसानी होती है।
8. ध्यान से सुनाने पर परिणाम भी सकारात्मक आते हैं।
9. ध्यान से सुनी गयी बात किसी प्रकार की अफवाह को जन्म नहीं देती।
10. ध्यान से सुनी गयी सलाह, बात जीवन में कभी ना कभी काम जरूर आती है।
अब हम ध्यान से नहीं सुनने के नुकसान के बारे में बात करते हैं
ध्यान से नहीं सुनने के नुकसान :
1. आप वक्ता की बातें नहीं समझ पाते जो वो आपसे कहना चाहता है।
2. ध्यान से नहीं सुनने पर आप वक्ता के मन के भाव भी नहीं समझ पाते हैं।
3 असमंजस की स्तिथि उत्पन्न हो जाती है।
4. आप अपना प्रतिउत्तर प्रभावशाली ढंग से दे नहीं सकते हैं बल्कि आप उसके प्रश्न के विपरीत उत्तर देता हैं।
5. आपको स्तिथि समझने में कठिनाई महसूस करते हैं।
6. आपको निर्णय विफल हो जाते हैं ।
7. वक्ता की मनोस्तिथि पर काम करने में कठिनाई होती है।
8. ध्यान से ना सुनाने पर परिणाम भी नकारात्मक आते हैं।
9. ध्यान से नहीं सुनी गयी बात अफवाह या गलतफहमी को जन्म देती।
10. ध्यान से नहीं सुनाने पर व्यक्तिगत, सामाजिक, आर्थिक हानि होने की सम्भावना बहुत अधिक होती है।
आशा करता हूँ आपने भी ये सभी ध्यान से पढ़ा होगा और आशा करता हूँ आज से ही नहीं बल्कि अभी से आप अपनी ध्यान से सुनने की कला का कौशल विकसित करेंगे।
नए ब्लॉग में फिर से मिलते हैं तब तक के लिए बाय
गौरव उपाध्याय
ध्यान से सुनने के फायदे
attitude
benefits of active listening
Communication
Effective Communication
Positive Attitude
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप

.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें