WORK ETHIC - कार्य नीति

WORK ETHIC -  कार्य नीति 

वर्क एथिक उन वैल्यूज और नीतियों का एक संग्रह है जो व्यक्ति का काम के ढंग, व्यवहार, स्वभाव के साथ साथ अपने कार्य को नियंत्रित करते हुए समाज व संघठन के हित में कार्य करें। ईमानदारी, कर्मठता, सत्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी का वहन समय का प्रबंधन करते हुए करे।  ये एक महत्वपूर्ण विशेषता है जिसमे संवेदनशीलता, विल पावर और डेडिकेशन शामिल है।  



ये एक सब्जेक्टिव टॉपिक है लेकिन फिर भी सामान्यतः ये नहीं समझा जाना चाहिए की कार्यनीति के बारे में सिर्फ टीम लीडर्स को ही ज्ञान होता है वर्क एथिक का गुण किसी भी व्यक्ति में हो सकता है।  

कार्यस्थल में योजना बनाने से लेकर उसे सफलतापूर्वक प्रोसेस कर सकारात्मक परिणाम तक पहुंचना वर्क एथिक ही है।  

एक कर्मचारी स्वयं तो कठिन मेहनत करता ही है साथ ही अपने सहकर्मियों को भी कठिन परिश्रम करने तथा अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाने के लिए भी प्रेरित करता है। 

वर्क एथिक का कौशल वाले कर्मचारी अन्य बातों से ज्यादा अपने कंपनी या संघठन के हित के बातें करते हैं साथ ही उसके लिए काम भी करते हैं 

कार्यनीति कौशल के धनि कर्मचारी अपनी नौकरी की कभी बुराई नहीं करते बल्कि कंपनी के प्रति कृतज्ञ रहते हैं।   ऐसे कर्मचारी कार्मिक परियोजना में जोश बनाये रखते हैं और परियोजना को चुस्त तंदुरुस्ती पर बल देते हैं।  

ये भले ही लीडर या सुपरवाइजर न हो लेकिन इनके अंदर टीम बिल्डिंग तथा टीम में एक अच्छे सदस्य के रूप में काम करने का हुनर होता है। 

ये किसी भी परियोजना में कम संसाधनों से अधिक उत्पादन करने में समर्थ होते हैं। 

आशा करता हूँ आप भी एक अच्छी कार्य एथिक के धनि होंगे यदि नहीं हैं तो अपने आप में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश कीजिये। 


अगले ब्लॉग का इंतज़ार करे तब तक के लिए अपने दोस्त गौरव उपाध्याय को विदा दीजिये 


धन्यवाद 

टिप्पणियाँ