कुछ ऐसा करो की आपकी टीम ऐसा काम करे की मैनेजमेंट टीम देखती रह जाएगी। Do something so that your team works in such a way that the management team is surprised.

कुछ ऐसा करो की आपकी टीम ऐसा काम करे की मैनेजमेंट  टीम देखती  रह जाएगी।   
Do something so that your team works in such a way that the management team is surprised.



आपकी टीम पहल करने से झिझक रही है. आप उनकी स्वायत्तता का हनन किए बिना उन्हें निम्न तरीकों से  सशक्त बना सकते हैं?

1. प्रशिक्षण और विकास: अपनी टीम को कुशल परफॉर्मर बनाने के लिए कार्य और व्यवहार से सम्बन्धी नियमित प्रशिक्षण प्रदान करें तथा  कौशल विकास के अवसर प्रदान करें। जब टीम को लगेगा कि उनके पास सही कौशल और ज्ञान है, तो वे अधिक पहल (Initiative) करेंगे।

2. उदाहरण प्रस्तुत करें: अपने व्यवहार से पहल करने का उदाहरण सेट करें। जब टीम देखेगी कि नेता भी पहल कर रहे हैं, तो वे इसे अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। पहल करने के फायदे बताते हुए आप कोई शार्ट मूवी या पूरी फिल्म दिखाओ जिसमे पहल करने के सकारात्मक परिणाम आते हो  साथ ही चमत्कारी परिवर्तन दिखाई दें।

3. फीडबैक और समर्थन: नियमित रूप से सकारात्मक फीडबैक और रचनात्मक आलोचना प्रदान करें। रचनात्मक आलोचना का मतलब  है की बिना अपमान और बुराई करते हुए उसमे और कौन कौनसे  सुधार किये जा सकते हैं उनपर विचार करना, उनके द्वारा दिए गए फीडबैक  का समर्थन करें और साथ ही मार्गदर्शन भी दें जिससे  टीम को यह एहसास होगा कि वे गलतियाँ कर सकते हैं और उनसे सीख सकते हैं।


4. संवाद और सुनना: माना जाता है की एक अच्छा संचार टीम में एकता और अखंडता को प्रोहत्साहित करता है इसलिए टीम के साथ प्रभावशाली संवाद करें और उनकी चिंताओं और बातों को ध्यान से । उनकी समस्याओं को समझने और हल करने में मदद करने में उनकी मदद करें।

5. सशक्तिकरण का माहौल बनाएं: अपने कार्यक्षेत्र में एक आरामदायक और खुले वातावरण का निर्माण करें जहाँ टीम के सभी सदस्य अपने विचार खुले और निर्भीक होकर रख सकें।  सभी सदस्यों के  विचारों का स्वागत किया जाए  और नवाचार को प्रोत्साहित किया जाए। जिससे की सभी सदस्यों को पहल करने और नए विचार/योजनाओं को सम्मुख रखने की प्रेरणा और अभिप्रेरण मिले।  


6. टीम को चुनौती दें: उन्हें नई चुनौतियाँ और परियोजनाएँ दें, जो उनके कौशल का उपयोग करें और उन्हें पहल करने के अवसर प्रदान करें। टीम में परस्पर प्रतियोगिता के साथ साथ सहयोग की भावना भी उत्पन्न हो।  जो अन्य टीम से प्रतियोगिता तो करे लेकिन उनके भीतर जलन और एक दुसरे को निचा दिखने की भावना ना आये बल्कि एक दुसरे का सहयोग और काम को बेहतर तथा गुणवत्तापूर्ण करने के लिए सलाह और योजना को साँझा करें।  

इन कदमों को अपनाने से, आप अपनी टीम को पहल करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं, जबकि उनकी स्वायत्तता और आत्मनिर्भरता को बनाए रख सकते हैं।

टिप्पणियाँ